लाइव न्यूज़ :

उपेन्द्र कुशवाहा की नैया फंसी बीच मंझधार में, टिकी हैं सबकी निगाहें

By एस पी सिन्हा | Updated: April 27, 2019 04:48 IST

उपेंद्र कुशवाहा जिन दो सीटों पर चुनाव लड रहे हैं उसमें एक सीट है काराकट और दूसरी उजियारपुर। चौथे चरण में उजियारपुर लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल को मतदान है।

Open in App

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में चुनावी नैया पार कर केन्द्र में मंत्री बने उपेन्द्र कुशवाहा की नैया इसबार बीच मंझधार में फंसी नजर आ रही है। इसबार उन्हें महागठबंधन के खेवैया के सहारे किनारा पकडने की उम्मीद है। उपेंद्र कुशवाहा इस बार एनडीए से अलग होकर महागठबंधन में शामिल हो गए हैं। उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) बिहार में कुल पांच सीटों पर चुनाव लड रही है। उपेंद्र कुशवाहा खुद दो सीटों पर इस बार चुनाव लड रहे हैं। ऐसे में सबकी निगाहें उपेंद्र कुशवाहा पर टिकी हुई हैं। 

उपेंद्र कुशवाहा जिन दो सीटों पर चुनाव लड रहे हैं उसमें एक सीट है काराकट और दूसरी उजियारपुर। चौथे चरण में उजियारपुर लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल को मतदान है। कुशवाहा पिछला चुनाव काराकट से जीते थे। इस बार उजियारपुर सीट पर उपेंद्र कुशवाहा का मुकाबला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय से है। उजियारपुर से 2014 में भाजपा के नित्यानंद राय ने राजद के आलोक कुमार मेहता को 60 हजार वोटों से हराया था। जबकि जदयू की अश्वमेघ देवी तीसरे स्थान पर रही थीं। वहीं, दो सीटों से चुनाव लडने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा का कहना है कि कार्यकर्ताओं के दबाव और लोगों की भावना को देखते हुए उन्हें दो लोकसभा सीटों से चुनाव लडने का फैसला करना पडा है। एनडीए का साथ छोडने पर उपेंद्र कुशवाहा का कहना है कि 2014 में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर नरेंद्र मोदी ने पिछडे तबकों के विकास का वादा किया था, बिहार के लिए स्पेशल पैकेज की घोषणा की थी। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और मैं भी मंत्री बना। जो उम्मीद थी उस पर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर खरे नहीं उतरे। बिहार के लिए कुछ नहीं किया गया।

वैसे, उपेंद्र कुशवाहा के लिए यह चुनाव कई मायनों में खास है। एनडीए से अलग होकर महागठबंधन में शामिल होने के बाद उन्हें अपनी ताकत का अहसास कराना होगा। उपेंद्र कुशवाहा यदि चुनाव जीतने में कामयाब होते हैं तो आने वाले बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव में भी उनका दखल बढ जाएगा। उपेंद्र कुशवाहा के लिए यहां सिर्फ एक सीट या लोकसभा की ही परीक्षा नहीं है, आने वाले समय में बिहार की राजनीति में उनका भविष्य तय करेगा। 

उजियारपुर संसदीय क्षेत्र में 6 विधानसभा सीटें हैं। पातेपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीन नगर और विभूतिपुर। इनमें पातेपुर सीट एसी आरक्षित है। पातेपुर वैशाली जिले में पडता है। उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीन नगर और विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र समस्तीपुर जिले में पडते हैं। उपेन्द्र कुशवाहा भी पातेपुर क्षेत्र से आते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि उपेन्द्र कुशवाहा की किस्मत का फैसला जनता क्या देती है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावलोकसभा संसद बिलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

भारतराजा वारिंग समेत ये 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से सस्पेंड, स्पीकर पर कागज़ फेंकने के आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण