लाइव न्यूज़ :

CAA Delhi Protest: जाफराबाद हिंसा मामले में दो एफआईआर दर्ज, 6 लोग गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2019 11:41 IST

सीलमपुर में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान बवाल हो गया। दिल्ली के सीलमपुर में CAA का विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि लोग पुलिस की पिटाई कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बसों पर पथराव किया। पुलिस पर पत्थर फेंके। 

Open in App
ठळक मुद्देछात्रों के सुनियोजित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ओखला अंडरपास और मथुरा रोड का एक हिस्सा बुधवार सुबह यातायात के लिए बंद कर दिया गया।दिल्ली मेट्रो ने कहा है कि सभी मेट्रो स्टेशन खुले हैं।

दिल्ली के जाफराबाद इलाके में नागरिकता कानून के खिलाफ भड़के हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने 2 केस दर्ज किया है। इसके अलावा, पुलिस ने 6 लोगों को इस मामले से जुड़ी तहकीकात के लिए हिरासत में भी लिया है।

बता दें कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों के सुनियोजित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ओखला अंडरपास और मथुरा रोड का एक हिस्सा बुधवार सुबह यातायात के लिए बंद कर दिया गया।

दिल्ली यातायात पुलिस ने यह जानकारी दी। इसी बीच दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने कहा कि सभी मेट्रो स्टेशन खुले हुए हैं। यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘ मथुरा रोड और कालिंदी कुंज के बीच मार्ग संख्या 13 ए सड़क यातायात के लिए बंद है। नोएडा से आने वाले लोगों को दिल्ली पहुंचने के लिए डीएनडी या अक्षरधाम मार्ग लेने की सलाह दी जाती है।’’

उन्होंने कहा कि इसी तरह से मथुरा रोड से नोएडा की ओर जाने वाले लोगों को भी आश्रम चौक, डीएनडी या नोएडा लिंक मार्ग लेने की सलाह दी गई है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ कालिंदी कुंज की ओर जाने वाला ओखला अंडरपास भी यातायात के लिए बंद है।’’ बुधवार सुबह डीएमआरसी ने जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद रहने के बारे में ट्वीट किया था लेकिन एक घंटे के भीतर उन्होंने कहा कि सभी मेट्रो स्टेशन खुले हैं।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली कैपिटल्सजामिया मिल्लिया इस्लामियानागरिकता संशोधन कानून 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील