लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार अब बदलेगी यमुना एक्सप्रेसवे का नाम|! इसी हफ्ते पीएम नरेंद्र मोदी कर सकते है ऐलान

By विनीत कुमार | Updated: November 23, 2021 11:17 IST

यमुना एक्सप्रेसवे का नाम अब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जा सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी इसकी घोषणा कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयमुना एक्सप्रेसवे का नाम बदला जा सकता है, पीएम नरेंद्र मोदी कर सकते हैं नए नाम की घोषणा।एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे का नाम पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जा सकता है।25 नवंबर को जेवर में नोएडा इंटरनशनल एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में हो सकती है घोषणा।

नोएडा: उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक्सप्रेसवे पर सियासत एक बार फिर गरमा सकती है। सामने आई जानकारी के अनुसार योगी आदित्यनाथ सरकार यमुना एक्सप्रेसवे का नाम बदल सकती है। इसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जा सकता है।

लाइव हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए नाम की घोषणा करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार 25 नवंबर को जेवर में नोएडा इंटरनशनल एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में पीएम मोदी यमुना एक्सप्रेसवे के नए नाम की घोषणा कर सकते हैं।

योगी सरकार में पहले भी बदले गए हैं परियोजनाओं के नाम

बहरहाल, अगर नाम में बदलाव किया जाता है तो यूपी में ये पहला प्रोजेक्ट नहीं होता जिसे दिवंगत पूर्व पीएम के नाम पर रखा जाएगा। इससे पहले नवंबर 2018 में भी वाजपेयी के निधन के लगभग तीन महीने बाद योगी सरकार ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदलकर 'भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम' कर दिया था।

इसके अलावा यूपी में सत्ता में आने के बाद मार्च 2017 से वर्तमान भाजपा सरकार ने कई शहरों और रेलवे स्टेशनों के नाम भी बदल दिए हैं। इसमें इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या करना शामिल है। अभी हाल में 23 अक्टूबर को सत्तारूढ़ सरकार ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट कर दिया था।

अखिलेश यादव ने किया था यमुना एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

छह लेन वाले यमुना एक्सप्रेसवे की लंबाई 165 किलोमीटर है। इसका उद्घाटन 9 अगस्त 2012 को समाजवादी पार्टी (सपा) के यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। इसका निर्माण 2007 में तत्कालीन सीएम मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सरकार के तहत शुरू किया गया था। यह एक्सप्रेसवे ग्रेटर नोएडा को आगरा से जोड़ता है और ऐसे में इसे ताज एक्सप्रेसवे के रूप में भी जाना जाता है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारअटल बिहारी वाजपेयीJewarNoida International Airport Limited
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो