लाइव न्यूज़ :

UP Rajya Mahila Aayog: 2 साल बाद मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा को ये जिम्मेदारी, योगी सरकार ने उपाध्‍यक्ष बनाया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 4, 2024 14:28 IST

UP Rajya Mahila Aayog women commission: उत्तर प्रदेश सरकार ने आगरा की बबीता चौहान को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष तथा अपर्णा यादव और चारू चौधरी को उपाध्‍यक्ष मनोनीत किया है।

Open in App
ठळक मुद्देUP Rajya Mahila Aayog women commission: अपर्णा यादव और चारू चौधरी को उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया है। UP Rajya Mahila Aayog women commission: प्रमुख सचिव लीना जौहरी ने जारी किया।UP Rajya Mahila Aayog women commission: चारु चौधरी गोरखपुर की पूर्व महापौर अंजू चौधरी की पुत्रवधू हैं।

UP Rajya Mahila Aayog women commission: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य महिला आयोग सदस्यों की घोषणा कर दी। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्रबधू अपर्णा यादव को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई की पत्नी अपर्णा को भाजपा सरकार ने 2 साल ये पद दी है। जनवरी 2022 में भाजपा में शामिल हो गईं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बबीता चौहान को यूपी राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया है। राज्यपाल ने अपर्णा यादव और चारू चौधरी को उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया है। प्रमुख सचिव लीना जौहरी ने जारी किया।

अपर्णा यादव सपा संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू हैं। वह प्रतीक यादव की पत्नी हैं, जो अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं। अपर्णा यादव ने 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं और हार का सामना करना पड़ा था।

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बनाई गयीं आगरा के हरिपर्वत की प्रोफेसर कालोनी निवासी बबीता चौहान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की उत्तर प्रदेश इकाई की उपाध्‍यक्ष हैं। वहीं, अपर्णा यादव समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू हैं। चारु चौधरी गोरखपुर की पूर्व महापौर अंजू चौधरी की पुत्रवधू हैं।

अंजू चौधरी भी उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्‍यक्ष रह चुकी हैं। अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं और विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गयी थीं। राज्य सरकार इनका कार्यकाल बढ़ा भी सकती है।

महिला कल्‍याण विभाग की प्रमुख सचिव लीना जौहरी की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र की निवासी बबीता चौहान को अध्यक्ष तथा विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ निवासी अपर्णा यादव और गोरखपुर निवासी चारु चौधरी को एक वर्ष की अवधि के लिए उपाध्‍यक्ष पद पर नामित किया है।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेशमुलायम सिंह यादवBJPअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?