लाइव न्यूज़ :

यूपी: जिला अस्पताल के फ्लोर पर दिया बच्चे को जन्म, डॉक्टरों ने कहा- महिला को देर से लाए

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 8, 2019 14:59 IST

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक महिला को जिला अस्पताल के फ्लोर पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। बच्चे को बचाया नहीं जा सका। परिजनों ने महिला को समय पर चिकित्सा नहीं मिलने का आरोप लगाया। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि महिला को देरी से अस्पताल लाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बहराइच में महिला ने कथित तौर पर जिला अस्पताल के स्टाफ द्वारा मदद नहीं दिए जाने पर फ्लोर पर बच्चे को जन्म दिया।डॉक्टरों का कहना है कि महिला के परिवारवाले उसे देरी से अस्पताल लाए, जिसके कारण यह घटना हुई।

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक महिला को जिला अस्पताल के फ्लोर पर बच्चे को जन्म देना पड़ा। महिला के बच्चे को बचाया नहीं जा सका। महिला के परिवारवालों ने अस्पताल के स्टाफ पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया है।

परिवारवालोंं का कहना है कि अस्पताल के स्टाफ ने समय पर महिला को चिकित्सा मुहैया नहीं कराई जिसके चलते उसे जमीन पर बच्चे को जन्म देना पड़ा। डॉक्टरों का कहना है कि महिला के परिवारवालों ने उसे अस्पताल लाने में देरी की और बच्चा मरा हुआ पैदा हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक, इससे पहले कि महिला को लेबर रूम में शिफ्ट किया जाता, बच्चा बाहर आ गया था। 

बता दें उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार महिला सुरक्षा और महिलाओं को हर तरह की सुविधाएं दिए जाने को लेकर वर्तमान में चल रहे लोकसभा चुनाव में भी अपनी पीठ ठोंकने से पीछे नहीं रह रही है। ऐसे में बहराइच के जिला अस्पताल की यह घटना बताती है कि बुनियादी तौर पर व्यवस्था दुरुस्त किए जाने में अभी काफी काम बाकी है।

टॅग्स :बहराइचउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप