लाइव न्यूज़ :

उप्र : महिला ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

By भाषा | Updated: July 4, 2021 19:02 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), चार जुलाई उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कथित तौर पर दहेज उत्पीड़न से तंग आकर एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

महिला के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक बुढाना थाना क्षेत्र के बसी खुर्द गांव में शनिवार को राम किशन की पत्नी सुमन अपने घर में मृत पाई गयी। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सुमन के परिजनों का कहना है कि उसके ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर लगातार उसे परेशान करते थे और उन्होंने ही सुमन की हत्या की है। पुलिस ने सुमन के पति और ससुराल के तीन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक एक अन्य घटना में जिले के ककरोली इलाके में रहने वाली शायस्ता बेगम नाम की एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। शायस्ता ने आत्महत्या क्यों की, इसके कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो