लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022 First Phase: सीएम योगी ने मतदाओं से कहा, आप चूके तो इस बार यूपी को कश्मीर, बंगाल और केरल बनते देर नहीं लगेगी

By रुस्तम राणा | Updated: February 10, 2022 08:40 IST

UP Election 2022 First Phase: लीएम योगी ने मतदाओं से यह कहा कि अगर आप चूके तो 5 साल की मेहनत में पानी फिर जाएगा, आप चूके तो इस बार राज्य को कश्मीर, बंगाल और केरल बनते देर नहीं लगेगी।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ने कहा, यह वोट आपके आने वाले वर्षों में भयमुक्त जीवन की गारंटी भी बनेगाउन्होंने कहा, अगर आप चूके तो 5 साल की मेहनत में पानी फिर जाएगा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। यूपी में आज पहले चरण के मतदान से पहले सीएम योगी आदित्य नाथ ने अपने ट्विटर हैंडल से एक राज्य की जनता के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने अपने कार्यकाल में हुए विकास के कार्यों को गिनाया। 

अपने करीब छह मिनट के इस संदेश में उन्होंने मतदाओं से यह भी कहा कि अगर आप चूके तो 5 साल की मेहनत में पानी फिर जाएगा, आप चूके तो इस बार राज्य को कश्मीर, बंगाल और केरल बनते देर नहीं लगेगी। सीएम योगी ने कहा, ध्यान रहे, यह वोट आपके आने वाले वर्षों में भयमुक्त जीवन की गारंटी भी बनेगा। 

सीएम योगी ने कहा, आज मुझे कोई चिंता है तो वह केवल एक है, कि जिन-जिन दंगाइयों और आतताइयों पर अंकुश लगा है। वे सब अब मचल रहे हैं। आतंकी बार-बार धमका रहे हैं, कि जरा हमें सरकार में आने दो, सावधान रहिए। आप चूके तो 5 साल की मेहनत में पानी फिर जाएगा।

क्या कहा सीएम योगी ने

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो जारी कर कहा, “अब बड़े निर्णय का समय आ गया है। पिछले 5 सालों में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने जो कुछ भी किया, वह बहुत प्रतिबद्धता के साथ किया है और जो कुछ भी कहा आपके भरोसे को ध्यान में रखते हुए उसे निभाया।"

इसके अलावा उन्होंने वोटर्स से कहा, "आपने सब कुछ देखा है और इन चुनावों तक आते-आते ध्यान से सब कुछ सुना है। मुझे आपसे अपने दिल की एक बात कहनी है। इन 5 सालों में बहुत कुछ अभूतपूर्व हुआ है। उत्तर प्रदेश के सभी एक लाख गांव में सभी घरों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई गई है। ऐसा पहली बार हुआ है। कुछ लोग शायद कल्पना भी न कर पाएं कि इससे करोड़ों लोगों के जीवन में क्या बदलाव आया है।"

आज पहले चरण के तहत राज्य के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान जारी है। विभिन्न दलों के 623 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं और इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 2.28 करोड़ मतदाता आज तय करेंगे। राज्य में सात चरणों में चुनाव होने हैं। अंतिम चरण के लिए वोटिंग 7 मार्च को होगी, जबकि नतीजे 10 मार्च को आएंगे।  

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी