लाइव न्यूज़ :

UP: सपा सरकार आने पर कन्नौज में सम्राट हर्षवर्धन की सोने की प्रतिमा लगायी जायेगी, अखिलेश यादव ने किया वादा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2025 19:32 IST

कन्नौज के पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के निधन पर फर्रुखाबाद स्थित उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने के बाद वापस लौटते समय अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा, “राज्य में सपा सरकार आने पर कन्नौज के सम्राट हर्षवर्धन की सोने की प्रतिमा लगायी जायेगी।” 

Open in App

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि राज्य में सपा सरकार आने पर कन्नौज के सम्राट हर्षवर्धन की सोने की प्रतिमा लगायी जायेगी। कन्नौज के पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के निधन पर फर्रुखाबाद स्थित उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने के बाद वापस लौटते समय अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा, “राज्य में सपा सरकार आने पर कन्नौज के सम्राट हर्षवर्धन की सोने की प्रतिमा लगायी जायेगी।” 

सम्राट हर्षवर्धन प्राचीन भारत में एक राजा थे, जिन्होंने 606 ई से 647 ई तक राज किया और उनकी राजधानी उत्तर प्रदेश के कन्नौज में थी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव फर्रुखाबाद से वापस जाते समय कन्नौज में सपा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पत्रकारों से वार्ता की। अखिलेश यादव ने यहां कहा,“पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव का निधन सपा के लिए बड़ी क्षति है। कन्नौज के विकास में छोटे सिंह यादव का बड़ा योगदान रहा, उनकी कमी हमेशा रहेगी।” 

अखिलेश यादव ने कहा, “जो रास्ता उन्होंने दिखाया, उसी रास्ते पर चलकर हम समाजवादी विरासत को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।” अखिलेश यादव ने “एक्स” पर लिखा, “आज मैंने फर्रुखाबाद में सहकारिता आंदोलन के पुरोधा, समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक स्व. छोटे सिंह यादव जी के निधन उपरांत उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं परिजनों से भेंट कर संवेदना प्रकट की।” 

पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव (82) का शुक्रवार को लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया था। पत्रकारवार्ता में अखिलेश यादव ने मोदी सरकार के 11 साल, प्रदेश के लगभग नौ साल, 20 साल की उपलब्धि बताने को लेकर तंज कसते हुए कहा,‘‘ सब समाजवादियों ने बनाया, लेकिन यह खंभा लगाकर कहेंगे कि सड़क हमने बनाई।’’ 

सपा मुखिया ने कहा कि कन्नौज में जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी को नौ दो ग्यारह कर देगी। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक बताते हुए उन्होंने कहा,‘‘ अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं, महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और हर विभाग में लूट-खसोट है।” 

यादव ने प्रदेश में बिजली संकट से स्थिति भयावह होने का दावा करते हुए कहा कि गर्मी से लोग बेहाल है तथा भाजपा सरकार ने नौ साल में बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं किया। अखिलेश ने अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर कहा,‘‘यह बहुत दुखद घटना है। हमारी प्रार्थना है कि इस तरह की घटना दोबारा न हो। ’’ 

खबर - पीटीआई भाषा 

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीकन्नौज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब