लाइव न्यूज़ :

UP: 6,500 क्रय केंद्रों पर 2,425 रुपए की दर से हो रही गेहूं की खरीद, कर्मचारियों ने 12 घंटे की ड्यूटी का किया विरोध!

By राजेंद्र कुमार | Updated: March 23, 2025 19:46 IST

आगामी 15 जून तक इन केंद्रों पर गेहूं खरीद होगी. बीते साल के मुक़ाबले इस वर्ष गेहूं की खरीद अधिक हो इसके लिए सरकार ने गेहूं क्रय केंद्रों को प्रतिदिन 12 घंटे तक खोलने के आदेश दिया है. 

Open in App

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सरकारी 6,500 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद 17 मार्च से शुरू हो गई है. इन केंद्रों पर सरकार द्वारा तय किए गए 2,425 रुपए प्रति कुंतल समर्थन मूल्य के आधार पर गेहूं की खरीद भी की जा रही है. आगामी 15 जून तक इन केंद्रों पर गेहूं खरीद होगी. बीते साल के मुक़ाबले इस वर्ष गेहूं की खरीद अधिक हो इसके लिए सरकार ने गेहूं क्रय केंद्रों को प्रतिदिन 12 घंटे तक खोलने के आदेश दिया है. 

अब इन खरीद केंद्रों पर तैनात हजारों सरकारी कर्मचारी सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं. यूपी फूड एंड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर-ऑफिसर्स एसोसिएशन ने सरकार के इस फैसले को वापस लेने की मांग ही है. यह भी कहा है कि अवकाश के दिनों में गेहूं खरीद ना कराई जाए. 

इसलिए नाराज है कर्मचारी : 

एसोसिएशन मांगें पूरी न होने पर न्यायालय की शरण लेने की बात कही है. एसोसिएशन के इस ऐलान से खाद्य एवं रसद विभाग के आला अफसरों की हतप्रभ हैं और अब नाराज कर्मचारियों को मनाने के प्रयास किया जा रहे हैं. जबकि प्रांतीय महामंत्री टीएन चौरसिया का कहना है कि प्रदेश के प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि गेहूं खरीद के लिए केंद्रों को खोलने का समय और अवकाश के दिन भी खरीद किए जाने की व्यवस्था को पुनर्विचार कर रद्द किया जाना चाहिए. 

खरीद केंद्रों पर प्रतिदिन 12 घंटे यानी सप्ताह में 84 घंटे केवल खरीद का काम होना है, परंतु प्रतिदिन गेहूं खरीद की समाप्ति के बाद क्रय केंद्र को बंद करने में कम से कम एक घंटे का समय लगता है. इस समय को जोड़ा नहीं गया है. वास्तविकता यह है कि खरीद केंद्रों पर कार्यरत हर कर्मचारी को प्रतिदिन 13 घंटे काम करना पड़ रहा है. यह ना तो मानवीय है और ना ही स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सही है.

गेहूं क्रय केंद्रों को 12 घंटे खोलने के सरकारी आदेश से कर्मचारी और उसके पूरा परिवार को मानसिक यंत्रणा से गुजरना पड़ रहा हैं. खरीद के कार्य में लगी महिला कर्मचारियों को भी सरकार के इस फैसले से परेशानी हो रही है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में बने गेहूं खरीद केंद्रों पर देर रात तक कार्य करने के कारण उनकी सुरक्षा का मुद्दा भी है. 

इन सारी दिक्कतों का उल्लेख करते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गेहूं खरीद का समय कम करने और अवकाश देने के साथ पहले लंबित मांगों पर निर्णय के लिए समय निर्धारित करने की मांग की गई है. मांगें पूरी न होने पर एसोसिएशन ने न्यायालय की शरण लेने की बात कही है. कहा जा रहा है कि कर्मचारियों की नारजगी का असर गेहूं खरीद पर पड़ सकता है. 

कर्मचारियों को मनाने में जुटी सरकार : 

बीते साल सरकार ने 3.02 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा था. इस बार लक्ष्य बढ़ाया गया है. सरकार को उम्मीद है कि 2.65 लाख से अधिक किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराया था. इन किसानों के भरोसे वह यूपी में गेहूं की रिकार्ड खरीद करने में सफल होगी. परन्तु अब गेहूं खरीद में लगे सरकारी कर्मचारी गेहूं क्रय केंद्रों को प्रतिदिन 12 घंटे तक खोलने के आदेश का विरोध कर रहे हैं. 

इस कर्मचारियों की मांग को अगर माना नहीं गया तो सरकार गेहूं खरीद का रिकार्ड बनाने के वंचित हो सकती है. इसलिए अब कर्मचारियों को मनाने का प्रयास किया जा रही है. प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद इसके लिए कर्मचारियों की यूनियन से बात कर रहे हैं, पर अभी तक बात बनी नहीं है. 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी