लाइव न्यूज़ :

Up Vidhansabha: 'खानदान बढ़ाने के लिए कुछ करना चाहिए अब तो बात पहुंच गई जहां पहुंचनी थी', विधानसभा में बोले अखिलेश यादव

By धीरज मिश्रा | Updated: February 10, 2024 18:29 IST

Up Vidhansabha: यूपी विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि जो अपनी गांव की पहचान नहीं बना सकते वो किसी को पहचान भी नहीं दिला सकते।

Open in App
ठळक मुद्दे यूपी का बजट चाहे 7 करोड़ का हो या 8 लाख करोड़ का हो, सवाल यही रहेगा कि 90 पर्सेंट जनता के लिए उसमे क्या हैविश्व की 5 वीं अर्थव्यवस्था में 80 करोड़ जनता 5 किलो राशन पर निर्भर है जब प्रभु राम दिल में बसते हो तो नाम लेने की क्या जरूरत है

Up Vidhansabha: यूपी विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि जो अपनी गांव की पहचान नहीं बना सकते वो किसी को पहचान भी नहीं दिला सकते।

अखिलेश ने आगे कहा कि जब बात खानदान तक पहुंची है तो खानदान बढ़ाने के लिए कुछ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब तो बात पहुंच गई जहां पहुंचनी चाहिए थी। इस दौरान विधानसभा स्पीकर से लेकर विधानसभा में बैठे सभी विधायकों के चेहरे पर हंसी देखने को मिलती है।

अखिलेश ने आगे तंज कसते हुए कहा कि यूपी का बजट चाहे 7 करोड़ का हो या 8 लाख करोड़ का हो, सवाल यही रहेगा कि 90 पर्सेंट जनता के लिए उसमे क्या है। विश्व की 5 वीं अर्थव्यवस्था में 80 करोड़ जनता 5 किलो राशन पर निर्भर है। विश्व के 5 वीं अर्थव्यवस्था लेकिन पुरानी पेंशन के लिए 5 पैसे भी नहीं।

जब प्रभु राम दिल में बसते हो तो नाम लेने की क्या जरूरत है। जब आप और हम नही थे तब भी राम थे, जब हम नहीं रहेंगे वो तब भी रहेंगे। ऐसा कहना कि आप प्रभु राम को लाए हैं, ये कहकर आप भगवान और धर्म का अपमान कर रहे हैं।

विधानसभा में शायरी भी सुनाई

विधानसभा में अखिलेश यादव ने शायरी सुनाई। उन्होंने कहा कि हुजूर-ए-वाला आज तक खामोश बैठे इसी गम में,महफिल लूट ले गया कोई जबकि सजाई हमने। उन्होंने आगे कहा कि यूपी के लिए पहचान का संकट अगर कोई पैदा कर रहा है तो वो आपकी सरकार कर रही है। आपने कहा था झांसी से दिल्ली को जोड़ने के लिए एक्सप्रेसवे बनाएंगे, अब तक क्यूं नहीं बना पाए।

मेट्रो क्यों नहीं बना पाए।"हम तो भगवान कृष्ण के वंशज में आते हैं। भगवान विष्णु के सब अवतारों को मैं मानता हूं। हम तो पांडव वाले पक्ष के लोग हैं। उन्होंने योगी सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या किसान की आय दोगुनी हो गई। क्या एमएसपी मिलने लगा। हमने कई बार पूछा है इस सरकार से कि आखिरकार ये 46 में 56 वाली कहानी क्या है।

यूपी में जो वाइस चांसलर अप्वाइंट हुए हैं, 34 में पीडीए कितना है। और फिर ये वाइस चांसलर और किनको अपॉइंट कर रहे हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअखिलेश यादवAkhilesh Samajwadi Partyयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो