लाइव न्यूज़ :

उप्र : व्यापारी की हत्या, कर्तव्य में लापरवाही बरतने को लेकर दो पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: September 17, 2021 15:20 IST

Open in App

कानपुर (उप्र), 17 सितंबर कानपुर देहात जिले में रूरा थाना क्षेत्र के गहोलिया गांव के बाहर 26 वर्षीय एक व्यापारी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात, केशव कुमार चौधरी ने बताया कि इस मामले में कथित लापरवाही बरतने को लेकर थानाध्यक्ष (रूरा) धर्मेंद्र मलिक को पद से हटा दिया गया है और इलाके के प्रभारी राजीव कुमार को निलंबित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि निर्माण सामग्री का कारोबार करने वाले विमल तिवारी उर्फ आशु की बृहस्पतिवार को उनकी दुकान पर हत्या कर दी गयी।

चौधरी ने बताया कि कि इस सिलसिले में पूर्व ग्राम प्रधान विजय सिंह, उनके परिवार के सदस्य अंकित सिंह, अजय सिंह उर्फ पिंटू, श्याम सिंह उर्फ बबलू समेत दो अन्य लोगो के खिलाफ हत्या के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है ।

जिले के अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की विधायक प्रतिभा शुक्ला ने दावा किया कि वह तिवारी द्वारा दर्ज कराई गई एक शिकायत को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ व्यक्तिगत रूप से संपर्क में थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है कि यह घटना हमारे संज्ञान में नहीं थी, हमने लगातार (पुलिस को) कॉल किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।"

वहीं, पुलिस अधीक्षक ने दावा किया कि तिवारी ने पूर्व ग्राम प्रधान विजय सिंह के खिलाफ अपनी दुकान से लगी 'ग्राम समाज' की जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन राजस्व अधिकारियों ने विवादित स्थान का निरीक्षण कर और दस्तावेजों की जांच कर मामला सुलझा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?