लाइव न्यूज़ :

उप्र : ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: November 23, 2021 10:26 IST

Open in App

मऊ (उप्र) 23 नवम्बर मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा पावर हाउस के पास ट्रक की धुलाई करा रहे एक चालक की सोमवार की शाम गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर आसना का निवासी संजय यादव (26) ट्रक चलाता था। वह शाम को गोठा बाजार के पावर हाउस के पास ट्रक की धुलाई कराने गया था। करीब सात बजे चार पहिया वाहन से आए दो व्यक्तियों ने संजय को सीने में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गये। घायल संजय को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट पहुंचाया गया वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

थानाध्यक्ष सिंह ने बताया कि वारदात के बाद हमलावर दोहरीघाट की तरफ भाग गए। घटना की वजह का पता नहीं चल सका। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए