लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: योगी सरकार ने डीजीपी मुकुल गोयल को हटाया, आदेश न मानने पर हुई कार्रवाई, ADG प्रशांत कुमार को मिला चार्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2022 21:29 IST

राज्य सरकार के मुताबिक मुकुल गोयल पर यह कार्रवाई सरकार के आदेश की अवहेलना करने पर की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुकुल गोयल को डीजी नागरिक सुरक्षा के पद पर भेजा गयाएडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार को दिया गया डीजीपी का चार्ज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के डीजीपी मुकुल गोयल को पद से हटा दिया है। सरकार ने जारी बयान में कहा है कि मुकुल गोयल पर यह कार्रवाई सरकार के आदेश की अवहेलना करने पर की गई है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार को राज्य के पुलिस महानिदेशक का चार्ज सौंपा गया है। जबकि मुकुल गोयल को डीजी नागरिक सुरक्षा के पद पर भेजा गया है।

राज्य सरकार ने बुधवार को एक बयान में घोषणा करते हुए कहा कि मुकुल गोयल अपने "काम में रुचि नहीं ले रहे थे" और "आदेशों की अवहेलना" कर रहे थे। बयान में यह कहा गया है कि उन्हें नागरिक सुरक्षा विभाग का महानिदेशक बनाया गया है।

1987 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल ने जुलाई 2021 में राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारी के रूप में पदभार संभाला था, उन्होंने कहा कि वह अपराध नियंत्रण पर ध्यान केंद्रित करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि पुलिसकर्मी संवेदनशील हों और राज्य में लोगों से जुड़े हों।

उन्होंने पहले अल्मोड़ा, जालौन, मैनपुरी, हाथरस, आजमगढ़, गोरखपुर, वाराणसी, सहारनपुर और मेरठ जिलों में एसपी/एसएसपी के रूप में काम किया था। वह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल में भी तैनात थे।

नए डीजीपी की रेस में 3 नाम सामने आ रहे हैं- आरपी सिंहजीएल मीणा आरके विश्वकर्मा

 

टॅग्स :Mukul Goelउत्तर प्रदेशuttar pradeshup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा