लाइव न्यूज़ :

उप्र: कब्रिस्तान में तीन कब्र खुदी मिलीं

By भाषा | Updated: February 4, 2021 21:16 IST

Open in App

हापुड़, चार फरवरी उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र स्थित एक कब्रिस्तान में तीन कब्र खुदी पाए जाने का मामला सामने आया है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दो शवों के सिर गायब हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव डूहरी स्थित एक कब्रिस्तान में बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक अपनी मां की कब्र पर गया था, जहां उसने तीन कब्रें खुदी देखीं और घटना की सूचना ग्रामीणों व पुलिस को दी।

घटना को लेकर ग्रामीणों ने दावा किया कि दो शवों के सिर गायब थे।

इस बीच, पुलिस ने मौके पर पहुंच कब्रें ठीक करवाईं। पुलिस ने तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि कब्रिस्तान में तीन कब्रों को खोदने का प्रयास किया गया।

उन्होंने कहा कि सिर गायब होने के आरोपों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टयता मामला तंत्रक्रिया से जुड़ा लग रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?