लाइव न्यूज़ :

उप्र: रजिस्ट्रार कार्यालय में पांच सौ रुपये के नोट की गड्डी झपटकर पेड़ पर चढ़ा बंदर

By भाषा | Updated: December 23, 2020 23:15 IST

Open in App

सीतापुर (उप्र), 23 दिसंबर शहर के रजिस्ट्रार कार्यालय में एक बुजुर्ग की सांसें उस समय थम गईं, जब एक बंदर उनके हाथों से पांच सौ रुपये के नोटों की एक गड्डी झपटकर पेड़ पर चढ़ गया।

हालांकि, करीब एक घंटे बाद उसने वह नोट वापस फेंक दिए लेकिन बंदर ने सात हजार रुपये के नोट खराब कर दिये।

जिले के खैराबाद के रहने वाले भगवान दीन ने अपनी जमीन बेची थी और बुधवार को रजिस्ट्रार कार्यालय में उसकी रजिस्ट्री कराने आए थे। रजिस्ट्री कराने के बाद उन्हें चार लाख रुपये मिले थे।

इस दौरान, एक पेड़ के नीचे बैठकर भगवानदीन अपने रुपये गिनने लगे, तभी अचानक एक बंदर ने उनके हाथों से पांच सौ रुपये की गड्डी झपट ली और पेड़ पर चढ़ गया।

पेड़ पर से बंदर गड्डी में से नोट निकाल कर नीचे फेंकने लगा। वहां खड़े लोग नोट एकत्र करने में भगवानदीन की मदद करने लगे, तभी कुछ लोग बंदर को लुभाने के लिये फल आदि भी ले आए।

भगवानदीन ने कहा कि उसने बेटे के इलाज के लिए अपनी जमीन बेची थी। बंदर ने पांच सौ रुपये के 14 नोट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिए हैं।

उन्होंने कहा, '' मैं यहां आसपास के लोगों का शुक्रगुज़ार हूं, जिन्होंने मुझे मेरे पैसे वापस दिलाने में मदद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच