लाइव न्यूज़ :

UP: लॉकडाउन बढ़ने पर लड़की के धैर्य ने दिया जवाब, तो पैदल ही पहुंच गई 80 किलोमीटर दूर होने वाली ससुराल और रचाया ब्याह

By भाषा | Updated: May 23, 2020 19:15 IST

अपने घर की होने वाली बहू के अचानक यूं आ जाने अचंभित हुए वर के माता-पिता ने लड़की (गोल्डी) के पिता गोरेलाल को इस बात की सूचना दी जो अपनी लापता पुत्री की तलाश में इधर उधर भटक रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देवीरू के पिता ने होने वाली बहू को समझाने बुझाने का प्रयास किया कि वह धैर्य रखे और वह 'बैंड बाजा बारात' के साथ उसके दरवाजे पर बरात लेकर जाएंगे।लड़की और इंतजार करने के मूड में नहीं थी और उसने अपने होने वाले पति एवं उसके परिवार वालों को अपनी बात मनवा ही ली।

कानपुर: परंपरा के अनुसार दूल्हा 'बैंड बाजा बारात' के साथ दुल्हन के घर जाकर विवाह करता है लेकिन कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन के कारण जब 19 वर्षीय दुल्हन को लगा कि उसका ब्याह टल सकता है तो उसने परंपरा को तोड़ने का फैसला किया। घटना की पूरी जानकारी रखने वाले एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वधू इस हफ्ते की शुरूआत में वर से विवाह करने कानपुर से कन्नौज तक 80 किलोमीटर पैदल चली गयी।

कानपुर देहात जिले में डेरा मंगलपुर ब्लाक के लक्ष्मण तिलक गांव की गोल्डी का विवाह कन्नौज जिले में तालग्राम के बैसापुर गांव के वीरेन्द्र कुमार राठौर उर्फ वीरू से तय हुआ था। उनका विवाह चार मई को होना था, जिसे स्थगित कर दिया गया। लॉकडाउन की अवधि बढ़ने पर गोल्डी का धैर्य जवाब दे गया और इसी सप्ताह की शुरूआत में वह एक सुबह पैदल ही 80 किलोमीटर के सफर पर अपने होने वाले पति के घर की ओर चल दी।

गोल्डी वहां शाम तक पहुंच गयी। वधू के अचानक यूं आ जाने अचंभित हुए वर के माता पिता ने गोल्डी के पिता गोरेलाल को इस बात की सूचना दी जो अपनी लापता पुत्री की तलाश में इधर उधर भटक रहे थे।

वीरू के पिता ने होने वाली बहू को समझाने बुझाने का प्रयास किया कि वह धैर्य रखे और जब तक वह 'बैंड बाजा बारात' के साथ उसके घर पहुंचकर अपने बेटे का विवाह रीति रिवाज के अनुसार उससे नहीं कर देते, तब तक के लिए वह अपने घर लौट जाए। लेकिन गोल्डी और इंतजार करने के मूड में नहीं थी और उसने अपने होने वाले पति एवं उसके परिवार वालों को अपनी बात मनवा ही ली।

इसके बाद वीरू के माता पिता ने विवाह का इंतजाम किया। पंडित को बुलाया गया, वर वधू ने सात फेरे लिये और विवाह संपन्न हो गया। कन्नौज के पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र सिंह ने इस विवाह के बाबत पूछे जाने पर कहा, ''ये बात सही है। मुझे इसकी जानकारी है।''

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह