लाइव न्यूज़ :

पैंगबर मोहम्मद पर टिप्पणी विवाद: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुई पत्थरबाजी, लुधियाना में फूंके गए पुतले, देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 10, 2022 16:54 IST

विरोध प्रदर्शन में प्रयागराज के एडीजी का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। एडीजी कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मैदान पर थे।

Open in App
ठळक मुद्देलुधियान में विरोध प्रदर्शन के दौरान नूपुर शर्मा और जिंदल के पुतले फूंके गएदेश के अलग-अलग हिस्सों में हुए प्रदर्शन में हुई गिरफ्तारी की मांगहैदराबाद में मक्का मस्जिद के बाहर प्रदर्शनकारियों ने किया विरोध

नई दिल्ली: पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी ने निलंबित नेता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंद के खिलाफ नारेबाजी की और उनके पुतले फूंके। वहीं यूपी के प्रयागराज के अटाला इलाके में पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प भी देखने को मिली। 

यहां पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिसबल पर पत्थरबाजी की। विरोध प्रदर्शन में प्रयागराज के एडीजी का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। एडीजी कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मैदान पर थे। बीते जुमे को भी कानपुर में जुमे की नमाज के बाद पत्थरबाजी देखने को मिली थी। 

blockquote class="twitter-tweet">

#WATCH | Stones hurled during clashes in Atala area of UP's Prayagaraj over controversial remarks of suspended BJP leader Nupur Sharma and expelled BJP leader Naveen Kumar Jindal. pic.twitter.com/fZGmQYezs7

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 10, 2022

लुधियाना में नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के भड़काऊ बयान पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। लुधियाना जामा मस्जिद के शाही इमाम ने बताया कि विरोध के आह्वान के बाद, पैगंबर का अनादर करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन हुआ है। यहां विरोध प्रदर्शन के दौरान दोनों नेताओं के पुतले फूंके गए हैं। 

वहीं तेलंगाना में भी शुक्रवार को हैदराबाद में मक्का मस्जिद के बाहर धर्म विशेष के युवाओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन हुआ। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से प्रदर्शनकारियों को मौके से तितर-बितर किया गया। पुलिस बल और सीआरपीएफ अब इलाके में तैनात है। पश्चिम बंगाल में हावड़ा ब्रिज में प्रदर्शनकारियों द्वारा विरोध जताया गया। यहां कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियो और पुलिस के बीच झड़पें भी देखने को मिलीं। महाराष्ट्र में नवी मुंबई में बुर्का पहनी सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने मार्च निकाला। 

देश के कई जगहों पर हुए इस प्रदर्शन में नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग की गई। आपको बता दें कि दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं।  

टॅग्स :प्रयागराजउत्तर प्रदेशनूपुर शर्माBJPपैगम्बर मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप