लाइव न्यूज़ :

यूपी: पीएम मोदी को ‘भगवान का अवतार’ बताने पर सपा सांसद ने दी सलाह, कहा माध्यमिक शिक्षा मंत्री इस्तीफा देकर शुरू कर दें पूजा-अर्चना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2022 14:50 IST

इससे पहले पीएम मोदी को लेकर राज्य माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा था, “मोदी जी एक अवतार के रूप में हैं। वह असाधारण प्रतिभा वाले हैं। उनका मुकाबला कोई नहीं कर सकता। अगर वह चाहें तो जब तक उनका जीवन है, तब तक प्रधानमंत्री बने रह सकते हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देयूपी माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने पीएम मोदी को ‘भगवान का अवतार’ बताया है।इस पर सपा सांसद शफीक उर रहमान बर्क ने पलटवार किया है। उन्होंने करेंसी नोट पर लक्ष्मी-गणेश के चित्र वाली मांग पर भी बयान दिया है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद शफीक उर रहमान बर्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘भगवान का अवतार’ बताए जाने के राज्य की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के कदम को अपना रुतबा बढ़ाने का प्रयास करार दिया है। 

शफीक उर रहमान बर्क ने क्या कहा

मामले में बर्क ने गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत में गुलाब देवी द्वारा मोदी को भगवान का अवतार बताए जाने से जुड़े एक सवाल पर कहा, “उन्हें इस्तीफा देकर प्रधानमंत्री की पूजा-अर्चना शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने अपना रुतबा बढ़ाने के लिए यह बात कही है।” 

पीएम मोदी के बारे में प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने क्या कहा था

गौरतलब है कि प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने बुधवार को संभल में कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी भगवान के अवतार हैं। उन्होंने कहा था, “मोदी जी एक अवतार के रूप में हैं। वह असाधारण प्रतिभा वाले हैं। उनका मुकाबला कोई नहीं कर सकता। अगर वह चाहें तो जब तक उनका जीवन है, तब तक प्रधानमंत्री बने रह सकते हैं।” 

करेंसी नोट पर लक्ष्मी-गणेश के चित्र वाली मांग पर बर्क ने क्या कहा

वहीं बर्क ने करेंसी नोट पर लक्ष्मी-गणेश के चित्र प्रकाशित करने की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मांग पर कहा, “यह प्रस्ताव करना कि भगवान की तस्वीर छपनी चाहिए पूरी तरह से सियासी कदम है।” 

सीएम अरविंद केजरीवाल के करेंसी नोटों वाले बयान पर कांग्रेस नेता का पलटवार 

ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करेंसी नोटों पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी के चित्र प्रकाशित करने की मांग के एक दिन बाद कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने गुरुवैर को पूछा कि नए नोटों पर संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर का चित्र क्यों न छापा जाए। 

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक की मांग पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा ने केजरीवाल पर गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मात देने के लिए ‘‘प्रतिस्पर्धी हिंदुत्व’’ का सहारा लेने का आरोप लगाया। 

मामले में केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद तिवारी ने ट्वीट किया, ‘‘करेंसी नोटों की नयी श्रृंखला पर डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र क्यों नहीं होना चाहिए? एक तरफ महात्मा गांधी का चित्र और दूसरी तरफ डॉ. बी आर आंबेडकर का चित्र।’’ 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशEducation Department
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब