लाइव न्यूज़ :

यूपी: बेटे के निर्दलीय चुनाव लड़ने पर भाजपा ने MLC पिता को छह साल के लिए पार्टी से निकाला

By विशाल कुमार | Updated: April 5, 2022 07:28 IST

भाजपा के प्रदेश महासचिव गोविंद नारायण शुक्ला द्वारा सिंह को जारी निष्कासन पत्र के अनुसार, पार्टी को इसकी जिला और क्षेत्रीय इकाइयों से शिकायत मिली थी कि एमएलसी के बेटे विक्रांत सिंह उर्फ रिंशु निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधान परिषद चुनाव लड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा एमएलसी यशवंत सिंह के बेटे ने आजमगढ़-मऊ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।पत्र के मुताबिक यशवंत अपने बेटे के लिए प्रचार भी कर रहा थे।पार्टी सूत्रों के अनुसार, यशवंत को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का करीबी माना जाता था।

लखनऊ: भाजपा ने सोमवार को अपने विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में छह साल के लिए निष्कासित कर दिया, क्योंकि उनके बेटे ने आजमगढ़-मऊ सीट से भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधान परिषद का चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश महासचिव गोविंद नारायण शुक्ला द्वारा सिंह को जारी निष्कासन पत्र के अनुसार, पार्टी को इसकी जिला और क्षेत्रीय इकाइयों से शिकायत मिली थी कि एमएलसी के बेटे विक्रांत सिंह उर्फ रिंशु निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधान परिषद चुनाव लड़ रहे हैं।

पत्र के मुताबिक यशवंत अपने बेटे के लिए प्रचार भी कर रहा थे। भाजपा ने आजमगढ़-मऊ सीट से पार्टी के पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव को मैदान में उतारा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, यशवंत को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का करीबी माना जाता था। पूर्व में सपा के साथ रहे यशवंत 2017 में यूपी में पार्टी के सत्ता में आने के तुरंत बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। ठाकुर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले यशवंत ने भाजपा में शामिल होने से पहले विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया था। 

2018 में, भाजपा ने उन्हें विधान परिषद चुनावों के लिए अपने उम्मीदवार के रूप में घोषित किया और वे चुने गए। उनका कार्यकाल मई 2024 में समाप्त हो रहा है।

वर्तमान में, भाजपा में सबसे अधिक एमएलसी (35), उसके बाद सपा (17) और बसपा (चार) हैं, जबकि कांग्रेस, अपना दल (सोनेलाल) और निषाद पार्टी के एक-एक सदस्य हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBJPयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल