लाइव न्यूज़ :

उप्र कौशल विकास मिशन का 2020-21 में 7.93 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: November 11, 2020 16:00 IST

Open in App

लखनऊ, 11 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कौशल विकास सम्बन्धी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्राथमिकता उन क्षेत्रों को दी जाए, जिनमें रोजगार की सम्भावनाएं अधिक हों। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा वर्ष 2020-21 में 7.93 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से छह लाख युवा या शिल्पकार आरपीएल (पहले से सीखे हुए कौशल को मान्यता देना) के तहत प्रशिक्षित किये जायेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले किसी भी वर्ष की तुलना में इस वर्ष सबसे ज्यादा संख्या में युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा सभी लक्ष्य प्रशिक्षण प्रदाताओं को आवंटित किये जा चुके हैं। कोविड-19 के मद्देनजर लागू अनलॉक-4 व्यवस्था में प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 सितम्बर, 2020 से ही शुरू किये गये हैं।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अन्तर्गत 1.43 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु 302 नवीन संस्थाओं का चयन किया गया है। इस वर्ष 21 सितम्बर, 2020 से अब तक 52,258 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है तथा 19,413 युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

इसके साथ ही राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित योजना में गठित महिला स्वयं सहायता समूहों की 16,150 महिलाओं को भी आरपीएल के तहत कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार से जोड़ा गया है।

युवाओं को रोजगार दिलाने की दृष्टि से 414 रोजगार मेलों का आयोजन किया गया है तथा 50,000 से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाया गया है। इसके अतिरिक्त 943 ‘करियर काउन्सिलिंग’ शिविरों को भी आयोजित किया गया है जिनमें 52,000 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।

सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा ‘ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफार्म’ पाठयक्रम के माध्यम से प्रदेश के 50,000 युवाओं को अन्तरराष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम निःशुल्क करने का अवसर प्रदान किया गया है। इसके माध्यम से विश्व के 200 से भी अधिक विख्यात विश्वविद्यालयों, संस्थानों तथा कम्पनियों द्वारा संचालित 3800 से अधिक उपलब्ध पाठ्यक्रमों में से अपनी रूचि के अनुसार कोर्स चयन का विकल्प दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर