लाइव न्यूज़ :

99 बार तक तो माफ करेंगे..., शिवपाल ने कहा-डिंपल के खिलाफ एक शब्द भी बर्दाश्त नहीं करूंगा, बीजेपी के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेंगे

By भाषा | Updated: January 10, 2023 11:29 IST

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह ने सैफई में पत्रकारों से कहा कि सांसद डिंपल यादव के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा लगातार की जा रही छींटाकशी को वह निन्यानबे बार तक तो माफ करेंगे, उसके बाद बर्दाश्त नहीं करेंगे और अब स्थिति बर्दाश्त से बाहर हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देलड़ाई सड़कों से लेकर संसद तक लड़ी जायेगी।2024 के आम चुनाव के बाद भाजपा का सफाया हो जाएगा। गलत नीतियों के कारण देश मे मंहगाई, बेरोजगारी बढ़ी है, किसान परेशान हैं और भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

इटावाः समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ी जाएगी और डिंपल यादव के खिलाफ एक शब्द भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह ने सैफई में पत्रकारों से कहा कि सांसद डिंपल यादव के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा लगातार की जा रही छींटाकशी को वह निन्यानबे बार तक तो माफ करेंगे, उसके बाद बर्दाश्त नहीं करेंगे और अब स्थिति बर्दाश्त से बाहर हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल सपा के बीच सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों को लेकर एक दूसरे के नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज कराए जाने के बीच शिवपाल ने यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा को घेरने का काम करेंगे और बहू डिंपल के खिलाफ एक शब्द भी बर्दाश्त नहीं होगा इसलिए अब लड़ाई सड़कों से लेकर संसद तक लड़ी जायेगी।’’

शिवपाल ने दावा किया, ‘‘2024 के आम चुनाव के बाद भाजपा का सफाया हो जाएगा। सरकार की गलत नीतियों के कारण देश मे मंहगाई, बेरोजगारी बढ़ी है, किसान परेशान हैं और भ्रष्टाचार का बोलबाला है।’’ उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा युवा मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी ऋचा राजपूत के खिलाफ हजरतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने रविवार को कहा था, ‘‘पटेल ने ऋचा राजपूत के खिलाफ हजरतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि राजपूत ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके परिवार (अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव) के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की हैं।’’

सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा की गई प्राथमिकी की प्रति के मुताबिक भाजपा नेता राजपूत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 294 (अश्लीलता) और 509 (स्त्री लज्जा का अनादर) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 67 (अश्लील सामग्री को इलेक्ट्रॉनिक रूप में प्रकाशित या पारेषित करना) तथा 67(क) (लैंगिक प्रदर्शन का कार्य या आचरण) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इसके पहले, सपा के मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मनीष जगन अग्रवाल को सोशल मीडिया पर महिलाओं के प्रति कथित अभद्र टिप्पणी करने के आरोपों में रविवार सुबह लखनऊ के हजरतगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्हें सोमवार शाम को जमानत मिलने के बाद जिला जेल लखनऊ से रिहा कर दिया गया।

अग्रवाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न समेत विभिन्न आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराने वालीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ऋचा राजपूत के खिलाफ भी सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की शिकायत पर रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की उत्तर प्रदेश इकाई की सोशल मीडिया प्रभारी ऋचा राजपूत द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर चार जनवरी को हजरतगंज थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 354 (ए) (यौन उत्पीड़न), 504 (जानबूझकर अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पिछले साल नवंबर से सपा के ट्विटर हैंडल का प्रबंधन करने वाले लोगों के ख़िलाफ़ चार प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारशिवपाल यादवसमाजवादी पार्टीडिंपल यादवअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर