लाइव न्यूज़ :

यूपी: समाजवादी पार्टी ने विधानसभा का किया बहिष्कार, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पर लगाया जवाब देने में हिलाहवाली करने का आरोप

By भाषा | Updated: August 8, 2023 13:15 IST

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में कृषि विभाग से जुड़े मुद्दों पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने सदन का बहिष्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश विधान परिषद में विपक्षी दल सपा ने कृषि मंत्री के खिलाफ किया सदन का बहिष्कार सपा सदस्य सदन में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के दिये जवाब से संतुष्ट नहीं थे सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने सपा सदस्यों को मनाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं माने

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद में कृषि विभाग से जुड़े मुद्दों पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने सदन का बहिष्कार किया। जानकारी के अनुसार प्रश्न काल के दौरान सपा सदस्य डॉक्टर मानसिंह ने कृषि विभाग से संबंधित एक प्रश्न पूछा। जिसके जवाब में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को लाभान्वित करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के बारे में सदन को विस्तार से बताया।

लेकिन वाबजूद इसके सपा सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने अनुपूरक प्रश्न करते हुए कृषि मंत्री शाही से पूछा कि वर्ष 2022-23 में रबी फसल की खरीद के लिए कितने क्रय केंद्र बनाए गए और बड़े पैमाने पर प्रदेश के किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे छुट्टा जानवरों की समस्या के निदान के लिए सरकार क्या कर रही है?

इसके जवाब में कृषि मंत्री शाही ने कहा कि यह अनुपूरक पूछे गए मूल प्रश्न से संबंधित नहीं हैं लेकिन राज्य सरकार हमेशा इस बात के लिए प्रयत्नशील है कि क्रय केंद्रों को अच्छे तरीके से चलाया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी विकास खंडों में निराश्रित गो आश्रय स्थल बनाए गए हैं जिनमें 13 लाख से ज्यादा निराश्रित गोवंशीय पशुओं को रखा गया है।

राज्य सरकार उनकी ठीक प्रकार से व्यवस्था करा रही है। पूरी कोशिश है कि फसलों को छुट्टा पशुओं से कोई नुकसान ना हो। सरकार के इस जवाब से असंतुष्ट होकर स्वामी प्रसाद मौर्य समेत सभी सपा सदस्य सदन के बीचों बीच आ गए। सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने उन्हें अपने स्थान पर जाने को कहा। इस पर सपा के सभी सदस्य सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सदन से बाहर चले गए। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशVidhan Sabhaसमाजवादी पार्टीस्वामी प्रसाद मौर्यSwami Prasad Maurya
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो