लाइव न्यूज़ :

UP RO-ARO exam cancelled: सिपाही भर्ती के बाद आरओ-एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा रद्द, सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा-दोषियों को ऐसी सजा दिलाएंगे, जो नजीर बनेगी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 2, 2024 18:49 IST

UP RO-ARO exam cancelled: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 11 फरवरी 2024 को आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा, 2023 को निरस्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयुवाओं के दोषियों को ऐसी सजा दिलाएंगे, जो नजीर बनेगी।आगामी 06 माह में इसे पुनः कराने के आदेश दिए हैं। सिपाही भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को हुआ था।

UP RO-ARO exam cancelled: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रश्न पत्र लीक होने की खबरों के मद्देनजर 11 फरवरी को आयोजित समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दी गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 11 फरवरी 2024 को आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा, 2023 को निरस्त करने तथा आगामी 06 माह में इसे पुनः कराने के आदेश दिए हैं। परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। युवाओं के दोषियों को ऐसी सजा दिलाएंगे, जो नजीर बनेगी। सिपाही भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को हुआ था।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 11 फरवरी 2024 को आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा शनिवार को निरस्‍त कर दी गयी। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गयी।

हाल ही में प्रदेश सरकार ने उप्र पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा भी निरस्‍त कर छह महीने के भीतर फिर से कराने का निर्देश दिया था। बयान के मुताबिक, परीक्षा में पारदर्शिता बरकरार रखने के लिए मुख्यमंत्री ने बड़ा निर्णय लेते हुए समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा निरस्त की।

युवाओं के हित में मुख्यमंत्री योगी ने आगामी छह महीनों के भीतर फिर से परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया है। बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 11 फरवरी 2024 को आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा की शनिवार को समीक्षा की।

प्रश्न पत्र के कतिपय प्रश्नों के कथित तौर पर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने की शिकायतें प्राप्त होने के बाद दोनों सत्रों की परीक्षाओं को निरस्त करने और आगामी छह माह के भीतर फिर से परीक्षा कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने उप्र पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) को इस प्रकार के आपराधिक कृत्य में सम्मिलित व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया