लाइव न्यूज़ :

उप्र: मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार, दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: December 23, 2020 15:19 IST

Open in App

बलरामपुर (उप्र), 23 दिसंबर बलरामपुर जिले के देहात क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस दौरान बदमाश के साथ-साथ दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बस्ती जिले के रहने वाले इनामी बदमाश सनी को पत्थरकट हरिहरगंज के पास हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। इसके अलावा दारोगा उमेश वर्मा और कॉन्स्टेबल रणविजय सिंह भी घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पर बस्ती जिले में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न अपराधों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां