लाइव न्यूज़ :

UP Results 2022: मुख्तार अंसारी, अमरमणि और हरिशंकर के बेटे गिनती में चल रहे बहुत पीछे, क्या इस बार बच पाएगा बाहुबलियों की साख?

By आजाद खान | Updated: March 10, 2022 13:37 IST

UP Results 2022: आपको बता दें मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को अब तक 11 हजार 023 वोट मिले हैं और वो दूसरे नंबर पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी विधानसभा चुनाव-2022 के लिए वोटों की गिनती चल रही है।ऐसे में कई बाहुबलियों की साख दाव पर लगी है। वोटों की गिनती में कई बाहुबलि नेता के बेटे पीछे चल रहे हैं।

UP Results 2022:  विधानसभा चुनाव-2022 के लिए उत्तर प्रदेश में वोटों की गिनती चल रही है। ऐसे में शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है और वह सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। इन रुझानों में यूपी के कई बाहुबलियों की साख दाव पर लगी है। ऐसे में कई बाहुबलि के बेटे जीत से पीछे हैं और उन्होंने अपनी जीत की उम्मीद भी जताई है। 

मऊ सदर सीट से मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को अब तक 11 हजार 023 वोट मिले हैं और वो दूसरे नंबर पर हैं। वहीं बीजेपी के अशोक कुमार सिंह ने 13954 वोट पाकर नंबर वन की जगह कायम रखी है। आपको बता दें कि अब्बास अंसारी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। 

वहीं हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी बीजेपी के राजेश त्रिपाठी से पीछे चल रहे हैं। विनय शंकर तिवारी चिल्लूपार सीट से सपा के टिकट पर अपना किस्मत अजमा रहे हैं। अब तक के नतीजों के मुताबिक, विनय शंकर तिवारी को 5004 वोट मिले हैं, वहीं राजेश त्रिपाठी 7002 वोट पाकर बढ़त बनाए हुए है। 

अगर बात करें यूपी के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि त्रिपाठी की तो वे भी पीछे ही चल रहे हैं। उन्होंने बसपा के टिकट नौतनवां सीट से चुनाव में हिस्सा लिया था। फिलहाल ये तीसरे स्थान पर है और सबसे आगे निर्भल इंडियन शोषित हमारा आम दल के ऋषि त्रिपाठी है। वहीं अगर दूसरे नंबर की बात करें तो यहां पर सपा के कुंवर कुशल सिंह ने सेकेंड पोजिशन पर अपनी जगह बनाई है। 

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक तमाम मतगणना केंद्रों पर 250 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया है। इनमें से 36 कंपनियों को ईवीएम की सुरक्षा में तैनात किया गया है जबकि 214 को मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है। मतगणना के दौरान कुल 61 कंपनी पीएसी बल भी तैनात किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस के 625 राजपत्रित अधिकारी, 1,807 निरीक्षक, 9,598 दरोगा, 11,627 हेड कांस्टेबल और 48,649 कांस्टेबल को मतगणना के दौरान सुरक्षा में तैनात किया गया है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावमुख्तार अंसारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो