लाइव न्यूज़ :

UP Rajya Sabha Election 2022: यूपी पूर्व बीजेपी अध्यक्ष बाजपेई, राधा मोहन दास अग्रवाल सहित आठों उम्मीदवारों ने नामांकन किया, 11 सीट पर चुनाव, जानें क्या है गणित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2022 17:16 IST

UP Rajya Sabha Election 2022: उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 255 सीटें जीती थीं, जबकि उसके सहयोगी अपना दल सोनेलाल को 12 और निषाद पार्टी को छह सीटों पर विजय हासिल हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य विपक्षी दल सपा ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की थी।राष्ट्रीय लोकदल को आठ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को छह सीटें मिली थीं।भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) अपने आठ उम्मीदवारों को आसानी से राज्यसभा चुनाव जिता सकता है।

UP Rajya Sabha Election 2022: उत्तर प्रदेश की 11 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आठों उम्मीदवारों ने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर दिया। सपा के तीन प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया है।

भाजपा उम्मीदवारों में लक्ष्मीकांत बाजपेई, राधा मोहन दास अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नागर, बाबूराम निषाद, दर्शना सिंह, संगीता यादव, मिथिलेश कुमार और के लक्ष्मण शामिल हैं। उन्होंने विधानभवन के सेंट्रल हॉल में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 255 सीटें जीती थीं, जबकि उसके सहयोगी अपना दल सोनेलाल को 12 और निषाद पार्टी को छह सीटों पर विजय हासिल हुई थी। मुख्य विपक्षी दल सपा ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल को आठ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को छह सीटें मिली थीं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 273 विधायकों के साथ भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) अपने आठ उम्मीदवारों को आसानी से राज्यसभा चुनाव जिता सकता है। वहीं, कुल 125 विधायकों वाले सपा नीत गठबंधन के पास अपने तीन उम्मीदवारों को जिताने लायक संख्या बल है।

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए कुल 31 सदस्य चुने जाते हैं, जिनमें से 11 सदस्यों के चयन के लिए आगामी 10 जून को मतदान होगा। जिन 11 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है, उनमें से भाजपा के पांच, सपा के तीन, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दो और कांग्रेस के एक सदस्य का कार्यकाल जुलाई में समाप्त होने वाला है।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 मई है। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और तीन जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 10 जून को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। उसी दिन मतगणना भी होगी।

मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का आखिरी दिन है। मिथिलेश कुमार शाहजहांपुर के पूर्व लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने 2009 में यहां से समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीता था। वह एक बार निर्दलीय (2002-2007) और फिर सपा सदस्य (2007-2012) के रूप में शाहजहांपुर जिले के पुवायां क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं।

वहीं, के लक्ष्मण भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वह पूर्व में भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पार्टी ने रविवार को उत्तर प्रदेश से कुल छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी, जबकि दो प्रत्याशियों के नाम का ऐलान सोमवार को किया गया।

राधा मोहन दास अग्रवाल 2002 से लगातार गोरखपुर सदर सीट से विधायक चुने जाते रहे हैं, लेकिन हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अपनी सीट छोड़ दी थी। वहीं, लक्ष्मीकांत बाजपेई पूर्व में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। जबकि, बाबूराम निषाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष हैं। दर्शना सिंह भाजपा की महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष तो संगीता यादव गोरखपुर जिले की चौरी चौरा विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावउत्तर प्रदेशBJPयोगी आदित्यनाथलखनऊसमाजवादी पार्टीजयंत चौधरीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर