लाइव न्यूज़ :

सपा के साथ वैचारिक मतभेद लेकिन भाजपा भयावह है, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने दिए गठबंधन के संकेत

By विशाल कुमार | Updated: February 23, 2022 10:46 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि सपा के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध नहीं हैं क्योंकि हमारे गहरे वैचारिक मतभेद हैं। हालांकि, बड़े उद्देश्य के लिए हम भाजपा को सत्ता से बेदखल करना पसंद करेंगे क्योंकि वे बेहद भयावह रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखुर्शीद ने कहा कि सपा के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध नहीं हैं क्योंकि हमारे गहरे वैचारिक मतभेद हैं।उन्होंने कहा कि बड़े उद्देश्य के लिए हम भाजपा को सत्ता से बेदखल करना पसंद करेंगे क्योंकि वे बेहद भयावह रहे हैं।खुर्शीद ने कहा कि हम राज्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जोरदार तरीके से चुनाव लड़ रहे हैं।

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस की समाजवादी पार्टी के साथ वैचारिक मतभेद हैं लेकिन कांग्रेस भाजपा को सत्ता से बाहर करना चुनेगी क्योंकि वे बेहद भयावह हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए खुर्शीद ने कहा कि सपा के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध नहीं हैं क्योंकि हमारे गहरे वैचारिक मतभेद हैं। हालांकि, बड़े उद्देश्य के लिए हम भाजपा को सत्ता से बेदखल करना पसंद करेंगे क्योंकि वे बेहद भयावह रहे हैं।

आज उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदान हो रहा है और खुर्शीद के बयान से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने पर कांग्रेस, सपा को समर्थन देगी।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव प्रचार पर खुर्शीद ने कहा कि हम राज्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जोरदार तरीके से चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, हमें प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा बनाई गई रणनीतियों के प्रभाव को देखने के लिए इंतजार करने की जरूरत है। यूपी में आज नहीं तो कल वह राजनीति यूपी की सूरत बदलने वाली है।

बुधवार को चौथे चरण के मतदान के बाद यूपी में राज्य की करीब 58 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो जाएंगे।

बता दें कि, विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 624 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इसके बाद 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को बाकी चरणों में मतदान होंगे। चार अन्य राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश के लिए मतों की गणना 10 मार्च को होगी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावSalman Khurshidकांग्रेससमाजवादी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos