लाइव न्यूज़ :

UP: इटावा में CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान जमा भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने किया बलप्रयोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2020 14:42 IST

पुलिस के अनुसार समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर धरना दिया और पुलिस पर पथराव किया । उन्हें तितर बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बलप्रयोग करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देइटावा में देर रात धरने में बडी संख्या प्रदर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग शामिल हो गये।पुलिस ने निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए उन्हें समझाने बुझाने का प्रयास किया।

इटावा जिले में कोतवाली थानाक्षेत्र के मुस्लिम बहुल पचरहा इलाके में संशोधित नागरिकता कानून :सीएए: विरोधी प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस को बलप्रयोग करना पडा । पुलिस ने बताया कि महिलाएं और बच्चे मंगलवार की सुबह से ही धरना दे रहे थे। देर रात धरने में बडी संख्या में युवा भी शामिल हो गये। पुलिस ने निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए उन्हें समझाने बुझाने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर धरना दिया और पुलिस पर पथराव किया । उन्हें तितर बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बलप्रयोग करना पडा।

पुलिस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर वायरल हो गया, जिसमें पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को खदेडते हुए दिख रहे हैं । एक महिला प्रदर्शनकारी ने बताया कि हम शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग किया । हमारे भाइयों को पीटा गया । हमसे बदसलूकी की गयी । प्रदर्शन करना हमारा अधिकार है लेकिन हमें ऐसा क्यों नहीं करने दिया जा रहा है।

एक अन्य महिला ने कहा कि पुलिस निषेधाज्ञा का हवाला देकर प्रदर्शन समाप्त कराना चाहती है लेकिन जब मंत्रीगण बडी बडी जनसभाएं कर रहे हैं, तो निषेधाज्ञा कहां है । वीडियो में पुलिसकर्मियों को घरों और दुकानों में घुसते देखा जा रहा है।

वे भाग रहे प्रदर्शनकारियों की तलाश कर रहे हैं और जबरन दुकानें बंद करा रहे हैं । पुलिसकर्मियों को भाग रहे युवाओं पर लाठीचार्ज करते और चिल्लाते साफ देखा जा सकता है । पचरहा इलाके में महिलाएं शाहीनबाग के प्रदर्शनकारियों के समर्थन में घरों से बाहर निकलीं और महात्मा गांधी के चित्र के सामने बैठकर धरना दिया।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब