लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh: एक्शन में योगी सरकार, महिला सुरक्षा के लिए 2 अप्रैल से फिर चलेगा एंटी रोमियो स्क्वायड

By रुस्तम राणा | Updated: April 1, 2022 18:04 IST

सरकार के सीनियर अधिकारी के अनुसार, सीएम योगी ने पुलिस अधिकारियों को सभी स्कूल और कॉलेजों के बाहर एंटी रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय करने का आदेश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसभी स्कूल और कॉलेजों के बाहर एंटी रोमियो स्क्वॉड को होगा सक्रियपुलिस की एक टीम बाजारों और भीड़ वाले इलाकों में जाकर करेगी फुट पेट्रोलिंगकानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दे हैं योगी की जीत के महत्वपूर्ण फैक्टर 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार एक्शन में दिखाई दे रही है। राज्य में 2 अप्रैल चैत्र नवरात्रि से महिला सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड अभियान चलाया जाएगा।  सीएम योगी आदित्यानाथ ने इस बाबत यूपी पुलिस को निर्देश दिए हैं। लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद काबिज हुए योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा को लेकर बड़ी बैठक की है और इस बैठक में उन्होंने राज्य की पुलिस को यह आदेश दिया है।

सभी स्कूल और कॉलेजों के बाहर एंटी रोमियो स्क्वॉड को होगा सक्रिय

सीएम योगी ने उच्चाधिकारियों को नवरात्रों के दौरान महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। सरकार के सीनियर अधिकारी के अनुसार, सीएम योगी ने पुलिस अधिकारियों को सभी स्कूल और कॉलेजों के बाहर एंटी रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय करने का आदेश दिया है।

पुलिस की एक टीम बाजारों और भीड़ वाले इलाकों में जाकर करेगी फुट पेट्रोलिंग

आदेश के अनुसार, बेटियों की सुरक्षा को लेकर सभी स्कूल और कॉलेजों के बाहर एंटी रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय किया जाएगा। साथ ही शाम को पुलिस की एक टीम बाजारों और भीड़ वाले इलाकों में जाकर फुट पेट्रोलिंग भी करेगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के पीछे योगी सरकार की दुरुस्त कानून व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका को बताया गया है। 

कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दे हैं योगी की जीत के महत्वपूर्ण फैक्टर  

यूपी विधानसभा चुनाव में महिला सुरक्षा भी योगी की जीत का एक बड़ा फैक्टर माना गया है। इसलिए योगी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में इसे दुरूस्त बनाए रखना चाहेगी। यही कारण है कि नवरात्र के पहले दिन यूपी पुलिस को सीएम योगी ने एंटी रोमियो स्क्वायड को दोबारा सक्रिय करने के आदेश दिए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार