लाइव न्यूज़ :

कारतूस लेकर जा रहा उप्र पुलिस का हेड कांस्टेबल मेट्रो स्टेशन पर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 19, 2021 17:15 IST

Open in App

नोएडा, 19 जून मेट्रो रेल में कथित तौर पर अवैध रूप से कारतूस लेकर जा रहे उत्तर प्रदेश पुलिस के एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ थाना सेक्टर-39 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया है।

घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है तथाा उसके पास से पुलिस ने कारतूस बरामद किया है।

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि शनिवार को ओखला बर्ड सेंचुरी मेट्रो रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान जांच कर रहे थे तभी मेरठ के थाना जानसठ में तैनात हेड कांस्टेबल जगदीश वहां पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि जब जवानों ने उनकी तलाशी ली तो उनके बैग में कारतूस मिला। उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल कारतूस रखने का ना तो लाइसेंस दिखा पाए, ना ही उचित जवाब दे पाए।

तोमर ने बताया कि सीआईएसएफ के अधिकारी ने इस मामले में थाना सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने हेड कांस्टेबल जगदीश को गिरफ्तार कर लिया है तथा कथित अवैध कारतूस बरामद किया गया है ।

उन्होंने बताया कि पुलिस हेड कांस्टेबल से पूछताछ कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?