लाइव न्यूज़ :

गैंगस्टर को पकड़ने उत्तराखंड गई यूपी पुलिस पर हमला, दोनों ओर से फायरिंग में एक महिला की मौत के बाद उठ रहे सवाल

By विनीत कुमार | Updated: October 13, 2022 08:55 IST

उत्तराखंड में एक गैंगस्टर को पकड़ने गई यूपी पुलिस की टीम पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। झड़प में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि एक महिला की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक पुलिस टीम 50 हजार के इनामी गैंगस्टर जफर को पकड़ने उत्तराखंड गई थी।उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के भरतपुर इलाके में जफर को पकड़ने की कोशिश के दौरान यूपी पुलिस की लोगों से झड़प।घटना में एक महिला की गोली लगने से मौत हुई है, मुरादाबाद पुलिस के पांच जवान भी इसमें घायल।

देहरादून: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को पकड़ने गई उत्तर प्रदेश की पुलिस पर कुछ स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। घटना बुधवार की है। उधम सिंह नगर के भरतपुर इलाके में कथित तौर पर यूपी पुलिस की टीम पर हमला किया गया। इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग भी हुई। घटना में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। मुरादाबाद पुलिस के पांच जवान भी इसमें घायल हुए हैं।

महिला की मौत कैसे हुई?

सामने आई जानकारी के अनुसार मृतक महिला उधमसिंह नगर की रहने वाली थी। वह कुंडा थाना क्षेत्र के भरतपुर में जसपुर के ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर बताई जा रही है। महिला की मौत किसकी गोली से हुई, इसे लेकर भी जांच कराई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों के साथ-साथ यूपी पुलिस की ओर से भी शिकायतें दर्ज कराई हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुरादाबाद पुलिस की एक टीम गैंगस्टर जफर को गिरफ्तार करने के लिए उत्तराखंड गई थी, जब उनका कथित रूप से घेराव किया गया और उनके हथियार स्थानीय लोगों ने छीन लिए। मुरादाबाद पुलिस की कार्रवाई पर स्थानीय लोगों द्वारा आपत्ति जताए जाने पर कथित तौर पर दोनों ओर से फायरिंग हुई।

घायल पुलिसकर्मियों में दो की हालत गंभीर

पांच घायल पुलिसकर्मियों में से दो को गोली लगी है और डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनका उधम सिंह नगर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मुरादाबाद के एसएसपी हेमंत कुटियाल को उधम सिंह नगर भेजा गया है। मुरादाबाद रेंज के डीआईजी शलभ माथुर ने कहा कि गैंगस्टर जफर एक मामले में मुरादाबाद पुलिस के लिए वांटेड था और उसकी निशानदेही पर एक टीम उधम सिंह नगर पहुंची थी। 

पुलिस अधिकारी ने कहा, 'जफर उधम सिंह नगर के कुंडा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले भरतपुर इलाके के एक स्थानीय निवासी के घर में घुस गया। पुलिस टीम के जवान सादे कपड़ों में थे और जब उन्होंने घर में घुसने की कोशिश की तो उन पर कथित तौर पर हमला किया गया।'

बरेली जोन के अतिरिक्त महानिदेशक राज कुमार ने कहा कि पुलिस को बंधक बना लिया गया और उन पर गोलियां भी चलाई गई।

टॅग्स :उत्तराखण्डउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति