लाइव न्यूज़ :

UP पुलिस ने मथुरा के मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले पर किया 25 हजार का इनाम घोषित

By भाषा | Updated: August 12, 2019 13:15 IST

मथुराः एक अगस्त को प्रेम मंदिर के रिसेप्शन पर आए एक फोन से खलबली मच गई थी। फोन करने वाले युवक ने प्रेम मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत कई प्रमुख मंदिरों और संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देमथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान और वृन्दावन के प्रेम मंदिर को उड़ाने की धमकी देने वाले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।एसएसपी शलभ माथुर ने सोमवार को बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान और वृन्दावन के प्रेम मंदिर को उड़ाने की धमकी देने वाले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। एसएसपी शलभ माथुर ने सोमवार को बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।एक अगस्त को प्रेम मंदिर के रिसेप्शन पर आए एक फोन से खलबली मच गई थी। फोन करने वाले युवक ने प्रेम मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत कई प्रमुख मंदिरों और संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसके बाद मंदिरों में सुरक्षा बढ़ाने के साथ पुलिस जांच में जुट गई।पुलिस और खुफिया विभाग ने कॉल करने वाले की लोकेशन ढूंढी जो राजस्थान के अलवर में मिली। पुलिस की टीम यहां पहुंची तो शुक्रवार को उसकी लोकेशन मध्य प्रदेश के इंदौर में निकली। जांच में पता चला कि यह धमकी इंदौर निवासी अज्जू राजौरा ने दी थी।पुलिस और खुफिया विभाग की जांच में पता चला है कि अज्जू राजौरा नाम के इस युवक ने जयसिंहपुरा के टेंपो चालक मुन्ना का मोबाइल चुराया था और मोबाइल में मुन्ना के ससुर इश्हाक के नाम का सिम कार्ड था।एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि आरोपी के परिजन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस टीम को इंदौर भेजा गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए