लाइव न्यूज़ :

UP Panchayat Chunav Date: यूपी में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, चार चरण में कब कहां है वोटिंग, जानें सबकुछ

By विनीत कुमार | Updated: March 26, 2021 15:27 IST

UP Panchayat Election 2021: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान शुक्रवार को कर दिया गया है। पंचायत चुनाव के नतीजे 2 मई को आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी पंचायत चुनाव-2021 की तारीखों का ऐलान शुक्रवार को किया गया, चार चरण में वोटिंगपंचायत चुनाव के नतीजे 2 मई को आएंगे, इससे पहले 15, 19, 26 और 29 अप्रैल को वोटिंग

UP Panchayat Chunav 2021: यूपी पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। लंबे समय से इसका इंतजार हो रहा था। राज्य चुनाव आयोग ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंचायत चुनाव के तारीखों की घोषणा की। चुनाव आयोग के अनुसार चार चरणों में पंचायत चुनाव राज्य में कराए जाएंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक पंचायत चुनाव के लिए इस बार वोटिंग 15, 19, 26 और 29 अप्रैल को होगी। चुनाव के नतीजे 2 मई को जारी किए जाएंगे।

पहले चरण के लिए नामांकन 3 और 4 अप्रैल को होगा। वहीं, दूसरे चरण के लिए नामांकन 7-8 अप्रैल को होंगे। तीसरे चरण का नामांकन 13 और 15 अप्रैल को होगा जबकि चौथे और आखिरी चरण के लिए नामांकन 17 और 18 अप्रैल को होंगे।

UP Panchayat Chunav 2021: किस चरण में कहां है वोटिंग

पहले चरण में 15 अप्रैल को गाजियाबाद, सहारनपुर, बरेली, रामपुर, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, हाथरस, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या बस्ती संत कबीर नगर, जौनपुर, भदोही और गोरखपुर में चुनाव कराए जाएंगे।

दूसरे चरण में 19 अप्रैल को मुजफ्फरनगर सहित बागपत, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), अमरोहा, बदायूं, बिजनौर, मैनपुरी, एटा, इटावा, चित्रकूट, ललितपुर, कन्नौज, प्रतापगढ़, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, लखनऊ, महाराजगंज, गोंडा, वाराणसी और आजमगढ़ में वोट डाले जाएंगे।

तीसरे चरण के लिए वोटिंग 26 अप्रैल को है। इस दिन मेरठ, शामली, मुरादाबाद, कासगंज, औरैया, फिरोजाबाद, पीलीभीत, हमीरपुर, जालौन, कानपुर देहात,  बाराबंकी, उन्नाव, अमेठी, फतेहपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, बलरामपुर, बलिया, मिर्जापुर और चंदौली में मतदान किया जाएगा।

वहीं, चौथे चरण में 29 अप्रैल को शाहजहांपुर, हापुड़, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, कौशांबी, मथुरा, बांदा, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, बस्ती, अंबेडकर नगर, कुशीनगर, सोनभद्र, मऊ, गाजीपुर में वोटिंग होगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश पंचायत चुनावउत्तर प्रदेशचुनाव आयोगपंचायत चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब