लाइव न्यूज़ :

नोएडा की हाउसिंग सोसाइटी में महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण पर कार्रवाई

By विनीत कुमार | Updated: August 8, 2022 10:34 IST

नोएडा में सेक्टर-93 स्थित ओमैक्स सोसाइटी में महिला से बदसलूकी करने और उसे धमकाने के आरोपी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ नोएडा अथॉरिटी ने कार्रवाई की है। सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी द्वारा अपने फ्लैट के आसपास बनाए गए अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई आज की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में ओमैक्स सोसाइटी में महिला से बदसलूकी करने के आरोपी नेता श्रीकांत त्यागी के खिलाफ कार्रवाई।श्रीकांत त्यागी द्वारा सोसाइटी में फ्लैट के आसपास किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर से गिराया गया।महिला से बदसलूकी के विवाद के सामने आने के बाद से श्रीकांत त्यागी फरार है।

नोएडा: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर-93 स्थित ओमैक्स सोसाइटी में महिला से बदसलूकी करने के आरोपी नेता श्रीकांत त्यागी के खिलाफ नोएडा अथॉरिटी टीम ने कार्रवाई की है। ओमैक्स सोसाइटी में सोमवार सुबह नोएडा अथॉरिटी की एक टीम बुलडोजर के साथ पहुंची और श्रीकांत त्यागी द्वारा अपने फ्लैट के आस-पास कराए गए अवैध निर्माण को गिराने का काम शुरू कर दिया। महिला से बदसलूकी के विवाद के सामने आने के बाद से श्रीकांत त्यागी फरार है और पुलिस तलाश में जुटी है।

बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी कथित तौर पर भाजपा किसान मोर्चा के सदस्य हैं। हाल में त्यागी का सोसाइटी में रहने वाली एक महिला से विवाद हो गया था। त्यागी कुछ पौधे लगाना चाहते थे जिसका महिला ने सोसाइटी के नियमों का हवाला ने विरोध किया था। त्यागी इससे भड़क गए और महिला के साथ बहस में गाली-गलौज का इस्तेमाल किया। साथ ही धमकी भी दी। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

घटना के कुछ दिनों बाद त्यागी के कुछ समर्थक सोसाइटी में पहुंच गए थे और नारेबाजी करते हुए महिला का पता पूछा। इस बीच बता दें कि त्यागी ने भले ही दावा किया था कि वह भाजपा के किसान मोर्चा के सदस्य हैं लेकिन पूरे विवाद के बीच भाजपा ने उनसे दूरी बना रखी है।

श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट लगा

जारी विवाद के बीच नोएडा पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने श्रीकांत त्यागी के छह करीबी सहयोगियों को हिरासत में लिया है। सभी आरोपी गाजियाबाद के रहने वाले हैं। साथ ही त्यागी के दो वाहन जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी नेता के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। नोएडा पुलिस कमिश्नर ने बताया कि श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट लगा दिया गया है। फरार श्रीकांत त्यागी की तलाश में पुलिस सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 

आरोपी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ पहले से ही हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। वह खनन के कारोबार में भी संलिप्त है। करीब 10 साल पहले पाकिस्तान के नंबर से मिली धमकी के बाद वह चर्चा में आया था। इस संबंध में शिकायत करने के बाद उसे पुलिस सुरक्षा दी गई थी, जिसको लेकर भी विवाद है कि आखिर उसे सुरक्षा किस आधार पर दी गई थी।

टॅग्स :नॉएडाNoida Authorityउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप