लाइव न्यूज़ :

यूपी निकाय चुनाव: दूसरे चरण में एक नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 77 पदों के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, जानें पूरी डिटेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2023 07:57 IST

नगर पंचायतों के 36 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं जिनमें गौतमबुद्ध नगर से 16, एटा से तीन, आजमगढ़, बांदा, कासगंज, फर्रुखाबाद, अलीगढ़ और हाथरस से दो-दो तथा बुलंदशहर, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत एवं हमीरपुर से एक-एक सदस्य शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविभिन्न जिलों में नगर पालिका परिषदों के 31 सभासद निर्विरोध चुने गये हैं। एटा में सात, बदायूं में पांच, बुलंदशहर में चार, इटावा में तीन, कानपुर नगर, कासगंज, बागपत से दो-दो सभासद निर्विरोध चुने गए।

लखनऊः उत्तर प्रदेश में चल रहे नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में एक नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कुल 77 पदों के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उत्तरप्रदेश राज्‍य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार गौतम बुद्ध नगर जिले के रबूपुरा नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हुआ है। इसके अलावा पार्षदों में अलीगढ़ के पांच, मेरठ के तीन, गाजियाबाद का एक पार्षद निर्विरोध चुना गया है।

बयान के मुताबिक नगर पंचायतों के 36 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं जिनमें गौतमबुद्ध नगर से 16, एटा से तीन, आजमगढ़, बांदा, कासगंज, फर्रुखाबाद, अलीगढ़ और हाथरस से दो-दो तथा बुलंदशहर, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत एवं हमीरपुर से एक-एक सदस्य शामिल हैं।

राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त मनोज कुमार ने बयान में कहा कि विभिन्न जिलों में नगर पालिका परिषदों के 31 सभासद निर्विरोध चुने गये हैं। उन्होंने बताया कि एटा में सात, बदायूं में पांच, बुलंदशहर में चार, इटावा में तीन, कानपुर नगर, कासगंज, बागपत से दो-दो तथा कन्नौज, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मिर्जापुर, सुलतानपुर एवं हापुड़ से एक-एक नगर पालिका परिषद के सदस्य (सभासद) निर्विरोध चुने गये हैं।

कुमार ने बताया कि दूसरे चरण में प्रदेश के 38 जिलों में सात नगर निगमों, 590 नगर निगम वार्ड, 95 नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और 2551 सभासद तथा नगर पंचायत अध्यक्षों के 268 पदों और 3495 सदस्यों के लिए 11 मई को मतदान होगा।

गौरतलब है कि राज्य में पहले चरण में चार मई को 10 नगर निगमों समेत 37 जिलों में नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए मतदान हो चुका है। दोनों चरणों में हुए मतदान की मतगणना 13 मई को होगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील