लाइव न्यूज़ :

UP Nikay Chunav Result 2023: 17 में से 16 सीट पर भाजपा आगे, बसपा को एक सीट पर बढ़त, सपा और कांग्रेस का खाता नहीं खुला!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 13, 2023 12:28 IST

UP Nikay Chunav Result 2023: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महापौर पद की सीट शुरुआती बढ़त बना ली है।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ में भाजपा की सुषमा खड़कवाल समाजवादी पार्टी (सपा) की वंदना मिश्रा से 530 मतों के अंतर से आगे हैं।भाजपा के उमेश गौतम निर्दलीय उम्मीदवार इकबाल सिंह तोमर से 4,200 मतों से आगे हैं। शाहजहांपुर ने अपना पहला महापौर चुनने के लिए मतदान किया।

UP Nikay Chunav Result 2023: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में मतगणना जारी है। यूपी के सभी 17 नगर निगमों के चुनाव परिणाम आएंगे। शुरुआती रुझानों में मेयर की 17 सीटों में से 16 पर भाजपा और 1 पर बसपा आगे चल रही हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका लगता दिख रहा है।

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महापौर पद की सीट शुरुआती बढ़त बना ली है। संबंधित जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, राजधानी लखनऊ में भाजपा की सुषमा खड़कवाल समाजवादी पार्टी (सपा) की वंदना मिश्रा से 530 मतों के अंतर से आगे हैं।

मथुरा में भाजपा के विनोद अग्रवाल दो दौर की गणना के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राजा मोहतसिम अहमद से 11,381 मतों से आगे हैं। बरेली में पहले दौर की गणना के बाद भाजपा के उमेश गौतम निर्दलीय उम्मीदवार इकबाल सिंह तोमर से 4,200 मतों से आगे हैं।

नगरीय निकाय चुनाव में 11 मई को दूसरे चरण में 38 जिलों में 53 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जबकि चार मई को पहले चरण में राज्य के 37 जिलों में 52 प्रतिशत मतदान हुआ था। शाहजहांपुर ने अपना पहला महापौर चुनने के लिए मतदान किया।

मेरठ और अलीगढ़ में 2017 में बसपा के महापौर थे, जबकि बाकी सीटों पर भाजपा का कब्जा था। उत्तर प्रदेश में महापौर का चुनाव आगरा, झांसी, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन नगर निगम में हुआ था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊसमाजवादी पार्टीBJPयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए