लाइव न्यूज़ :

UP Nikay Chunav: झांसी में भाजपा के बिहारीलाल आर्य ने 79,000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की, 15 सीटों पर आगे है बीजेपी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 13, 2023 12:44 IST

झांसी नगर निगम से भाजपा मेयर प्रत्याशी बिहारीलाल आर्य ने 79,533 से अधिक वोटों से जीत दर्ज कर कीर्तिमान बनाया है। झांसी में कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद बबलू दूसरे स्थान पर, तीसरे स्थान पर बसपा भगवानदास फुले व चौथे स्थान पर समाजवादी पार्टी के मेयर प्रत्याशी सतीश जतारिया रहे।

Open in App
ठळक मुद्देझांसी की मेयर सीट पर बीजेपी की बड़ी जीतबिहारीलाल आर्य ने 79,533 से अधिक वोटों से जीत दर्ज मेयर की 15 सीटों पर आगे है भाजपा

UP Municipal Election, Nagar Nigam Result 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए मतों की गिनती शनिवार सुबह शुरू हो गयी।  यूपी नगर निकाय चुनाव में सबसे पहले नगर निगमों के परिणाम आने की संभावना है। नगर निगम चुनाव ईवीएम के जरिए हुए हैं। शाम 4 बजे तक यूपी के सभी 17 नगर निगमों के चुनाव परिणाम आ सकते हैं।  मेयर की 17 सीटों में से 16 भाजपा और 1 बसपा के खाते में जाती हुई दिखाई दे रही हैं।

इस बीच झांसी नगर निगम से भाजपा मेयर प्रत्याशी बिहारीलाल आर्य ने 79,533 से अधिक वोटों से जीत दर्ज कर कीर्तिमान बनाया है। झांसी  नगर निगम में कोई भी मेयर प्रत्याशी इतने वोटों के अंतर से नहीं जीता है। झांसी में कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद बबलू दूसरे स्थान पर, तीसरे स्थान पर बसपा भगवानदास फुले व चौथे स्थान पर समाजवादी पार्टी के मेयर प्रत्याशी सतीश जतारिया रहे।

वाराणसी में भाजपा के मेयर प्रत्याशी अशोक तिवारी लगभग 7000 वोटों से समाजवादी पार्टी के ओपी सिंह से आगे चल रहे हैं। आगरा महापौर पद की चौथे राउंड मतगणना पूरी हो चुकी है। बसपा प्रत्याशी ने करीब 22 हजार वोटों से बढ़त बना ली है। 

बता दें कि नगर पालिका अध्यक्ष की 199 सीटों में हालिया रूझान में 87 पर बीजेपी, 38 पर एसपी और 23 पर बीएसपी के अलावा 46 पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं। कांग्रेस 4 सीटों पर आगे है।  नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में 142 पर बीजेपी, 72 पर एसपी और 38 पर बीएसपी आगे चल रही है। वहीं अन्य 134 सीटों पर आगे हैं।

मतगणना के दौरान पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आई। आजमगढ़ के डीएवी इंटर कॉलेज में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान सपा के एजेंट को पुलिस पकड़ ले गई। पुलिस को सूचना मिली कि सपा ने एक एजेंट बनाया है जिसके खिलाफ 467 468 420 420 कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस उसे पकड़ने गई तभी वह भागने लगा। वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे धर दबोचा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशझाँसीBJPकांग्रेससमाजवादी पार्टीबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए