लाइव न्यूज़ :

UP Nikay Chunav:अयोध्या नगर निगम में भाजपा के गिरीशपति त्रिपाठी की बड़ी जीत, जानिए और कहां-कहां खिला कमल

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 13, 2023 15:50 IST

अयोध्या नगर निगम चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है। यहां भाजपा के उम्मीदवार महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने सपा उम्मीदवार आशीष पांडेय को 27 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया। झांसी, मुरादाबाद, सहारनपुर, गाजियाबाद, में भी बीजेपी की जीत।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने परचम लहरायाअयोध्या नगर निगम में भाजपा के मेयर प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी जीते17 में से 16 नगर निगम जीत चुकी है भाजपा

UP Municipal Election, Nagar Nigam Result 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए मतों की गिनती शनिवार सुबह शुरू हो गयी। शाम 4 बजे तक यूपी के सभी 17 नगर निगमों के चुनाव परिणाम आ सकते हैं।  मेयर की 17 सीटों में से 16 भाजपा और 1 बसपा के खाते में जाती हुई दिखाई दे रही हैं। 

अयोध्या नगर निगम चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है। यहां भाजपा के उम्मीदवार महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने सपा उम्मीदवार आशीष पांडेय को 27 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया। 

झांसी नगर निगम से भाजपा मेयर प्रत्याशी बिहारीलाल आर्य ने 83000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज कर कीर्तिमान बनाया है। यहां से भाजपा की ये अबतक की सबसे बड़ी जीत है। मुरादाबाद निगम नगर से भाजपा के मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने 3,589 वोटों से जीते हासिल की है। विनोद अग्रवाल को कुल 134412 मत मिले वहीं दूसरे स्थान पर कांग्रेस पार्टी रही। यहां कांग्रेस को 1,21415 वोट मिले हैं। बसपा को 117826 सपा को 15845 वोट मिले हैं।

सहारनपुर मेयर पद पर बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है। बीजेपी प्रत्याशी डॉक्टर अजय सिंह विजयी हो गए हैं। अजय सिंह ने बसपा की प्रत्याशी खदीजा मसूद को हराया है। बीजेपी प्रत्याशी अजय सिंह ने 8816 मतों से जीत हासिल की है। गाजियाबाद मेयर सीट पर भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल ने 90 हजार वोट से जीत हासिल की है। मेरठ मेयर चुनाव में भाजपा, सपा और ओवैसी की पार्टी AIMIM के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ओवैसी की पार्टी की एंट्री के बाद मेरठ मेयर चुनाव दिलचस्प हो गया है। 

75 जिलों में 760 नगर निकायों के लिए दो चरणों में वोटिंग हुई है। इनमें 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत हैं। पहले चरण में प्रदेश के 37 जिलों में और दूसरे चरण में 38 जिलों में वोटिंग हुई। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअयोध्यायोगी आदित्यनाथBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए