लाइव न्यूज़ :

यूपी निकाय चुनाव: सीएम योगी बोले- 'यूपी किसी की बपौती नहीं है, प्रदेश में गुंडे-माफिया-पट्टी लटकाकर चल रहे हैं'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 1, 2023 20:19 IST

यूपी में नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 4 मई को होना है। प्रदेश में दो चरण में निकाय चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण में लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर सहित 9 मंडलों में 4 मई को मतदान होगा। सोमवार को सीएम योगी ने चार रैलियां की।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में निकाय चुनावों को लेकर चुनाव प्रचार तेजसोमवार को सीएम योगी ने चार रैलियां कीकहा- प्रदेश में गुंडे-माफिया-पट्टी लटकाकर चल रहे हैं

Up Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार धुंआधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं।  चुनाव प्रचार के छठवें दिन सोमवार को सीएम योगी ने चार रैलियां की। योगी सबसे पहले मुरादाबाद पहुंचे।

मुरादाबाद में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मौसम बिगड़ा और परिस्थितियां विपरीत थीं, लेकिन मुरादाबाद के लोगों का स्नेह यहां खींच ले आया। भाजपा सरकार ने तुष्टिकरण नहीं, विकास पर फोकस कर लोगों का जीवन स्तर बेहतर बनाया है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को लेकर बढ़ रही है। मुरादाबाद के शिल्पी पद्मश्री दिलशाद हुसैन को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। उनके हाथ की बनी कलाकृति को प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के चांसलर को भेंट किया। मुरादाबाद का पीतल कारोबार मंदी के दौर से गुजर रहा था। कारीगर पलायन कर रहे थे पर अब यहां का पीतल कारोबार वैभव को प्राप्त कर रहा है। उसकी वैश्विक पहचान बढ़ी है। उसका निर्यात बढ़ा है। विपक्षी जो 60 साल में नहीं कर पाए। मोदी सरकार ने उसे 9 साल में पूरा करके दिखाया है। यूपी किसी की बपौती नहीं है। अब यूपी में कोई माफिया राज नहीं है। कोई रंगदारी, फिरौती नहीं मांग रहा है। प्रदेश में आम आदमी सुरक्षित है। गुंडे-माफिया-पट्टी लटकाकर चल रहे हैं।"

इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में  रैली की। यहां सीएम योगी ने कहा, "आंवले के जरिये लोगों की सेहत सुधारने वाले प्रतापगढ़ को भाई-बहन की जोड़ी और बुआ-बबुआ की पार्टियों ने यहां की पूरी धार को कुंद कर दिया था, जिससे आंवले की खेती बंद हो गयी। आंवला फिर से ओडीओपी का हिस्सा बना है। यहां की पहचान ऑटो ट्रेक्टर लिमिटेड (एटीएल) को बंद कर दिया। प्रतापगढ़ के बारे में कहा जाता था कि ना सौ पढ़ा, ना एक प्रतापगढ़ा यानी 100 पढ़े लिखों पर एक प्रतापगढ़ का व्यक्ति भारी पड़ता था, लेकिन उसकी पहचान को खत्म किया गया। यहां फिरौती व वसूली की जाने लगी थी, रंगदारी का धंधा शुरू हो गया था, व्यापारी परेशान थे तो बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। नौजवान जिनको स्कूल जाना चाहिये था, उनके हाथों में तमंचे पकड़ाए जाने लगे। कांग्रेस, सपा, बसपा ने कुछ इस तरह प्रदेश को बर्बाद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।"

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके बाद जौनपुर और वाराणसी में रैली की और भाजपा के प्रत्यशियों के लिए वोट करने की अपील की। बता दें कि यूपी में नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 4 मई को होना है।  प्रदेश में दो चरण में निकाय चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण में लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर सहित 9 मंडलों में 4 मई को मतदान होगा। दूसरे चरण में मेरठ, अयोध्या, कानपुर मंडल सहित नौ मंडलों में 11 मई को मतदान होगा। मतगणना 13 मई को होगी।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीवाराणसीup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब