लाइव न्यूज़ :

निकाय चुनाव को लेकर मिशन मोड में योगी, कहा- सपा-बसपा का फेल्ड इंजन प्रदूषण पैदा करता था

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 29, 2023 20:09 IST

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा। उन्होंने कहा कि अब पात्र लाभार्थियों को ध्यान में रखते हुए समाज के हर वर्ग तक योजनाएं सुचारु रूप से पहुंचाई जा रहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देनिकाय चुनाव को लेकर मिशन मोड में योगी आदित्यनाथपूर्वांचल के महराजगंज, देवरिया, और वाराणसी में रैलियों को संबोधित कियाकहा- सपा-बसपा का फेल्ड इंजन प्रदूषण पैदा करता था

Up Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निकाय चुनावों को लेकर मिशन मोड में हैं। शनिवार को सीएम योगी ने पूर्वांचल में ताबड़तोड़ रैलियां की। योगी आदित्यनाथ ने  पूर्वांचल के महराजगंज, देवरिया, और वाराणसी में रैलियों को संबोधित किया। सबसे पहले  महराजगंज व देवरिया जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने काय चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगा।

महाराजगंज में मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत की दुनिया में साख बढ़ी है। अभी सूडान में फंसे लोगों को ऑपरेशन कावेरी के माध्यम से सुरक्षित निकाला गया। किसी देश में खून खराबा हो रहा हो और वहां से भारत के लोग सुरक्षित निकालकर उनके घरों तक पहुंचाया जा रहा हो, ये प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा ही संभव हो पा रहा है।"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया में विपक्ष पर जमकर बरसे और कहा, "सपा-बसपा का फेल्ड इंजन प्रदूषण पैदा करता था। सपा-बसपा का फेल्ड इंजन भ्रष्टाचार का प्रदूषण पैदा करता था। राजनीति के अपराधीकरण का प्रदूषण पैदा करता था। गरीब-कल्याणकारी योजनाओं में डकैती का प्रदूषण पैदा करता था। लेकिन आज विकास योजनाओं की एक-एक पाई गरीब तबकों तक पहुंच रहा है।"

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, "देवरिया जनपद में 5 लाख 36 हजार से अधिक आयुष्मान भारत के तहत गोल्डन कार्ड उपलब्ध करवाए गए हैं। साथ ही अन्य तमाम विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। ये सब कार्य इसलिए हो रहे हैं क्योंकि यूपी में डबल इंजन की सरकार है।"

योगी आदित्यनाथ इसी क्रम में शाम को वाराणसी पहुंचें और विशाल जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा, "पहले जाति देखकर योजनाओं का आवंटन किया जाता था। लेकिन अब पात्र लाभार्थियों को ध्यान में रखते हुए समाज के हर वर्ग तक योजनाएं सुचारु रूप से पहुंचाई जा रहीं है। कोरोना काल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मुहैया कराया। गरीबों को गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन दिए गए। हर गरीब को आवास और शौचालय की सुविधा दी गई। कोरोना संकट में फ्री राशन,फ्री इलाज,फ्री वैक्सीन देकर भाजपा सरकार ने अपनी जनकल्याणकारी सोच को दर्शाया है।"

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारBJPउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?