लाइव न्यूज़ :

UP News: यूपी सचिवालय में आला मंत्री और अफसर चूहों से परेशान! कीमती फर्नीचर को कुतरा, प्रशासन इन्हें पकड़ने के लिए निकालेगा टेंडर

By रुस्तम राणा | Updated: September 14, 2025 18:49 IST

हाल ही में लोकभवन के एक अधिकारी ने अपने स्टाफ से सचिवालय प्रशासन विभाग के अफसरों को चूहों से निजात दिलाने यानी उन्हें पकडवाने के लिए व्यवस्था करने को कहा. इसकी वजह थी साहब की कुछ फाइलों को चूहों द्वारा कुतरना जाना. 

Open in App

लखनऊ:उत्तर प्रदेश की राजधानी में सचिवालय के चार भवनों से सरकार के सभी महत्वपूर्ण आदेश जारी होते हैं. इनमें सबसे पहले है, मुख्यमंत्री सचिवालय यानी लोकभवन. दूसरा है बापू भवन. तीसरा है लाल बहादुर शास्त्री भवन यानी एनेक्सी. और चौथा है विधानसभा भवन. सरकार ही यह चारों प्रमुख भवन वर्तमान में चूहों की उत्पात के चलते सुर्खियों में हैं. 

हाल ही में लोकभवन के एक अधिकारी ने अपने स्टाफ से सचिवालय प्रशासन विभाग के अफसरों को चूहों से निजात दिलाने यानी उन्हें पकडवाने के लिए व्यवस्था करने को कहा. इसकी वजह थी साहब की कुछ फाइलों को चूहों द्वारा कुतरना जाना. 

ऐसे में जब लोकभवन के अफसर के आला अफसर को परेशानी हुई तो आना-फनना में सचिवालय प्रशासन विभाग सक्रिय हुआ और चूहों को पकड़ने के लिए टेंडर निकाले जाने पर सहमति बन गई. अब जल्दी ही जेम पोर्टल पर सचिवालय के चारों भवनों में हाउसकीपिंग, पेस्ट कंट्रोल और चूहों को पकड़ने का टेंडर जारी किया जाएगा. 

चूहों को पकड़ें के लिए यह सब किया जाएगा

सचिवालय प्रशासन के अफसरों के मुताबिक, अभी तक इन चारों भवनों में पेस्ट कंट्रोल और हाउसकीपिंग का कार्य करने वाली निजी कंपनी के कर्मी ही  भवनों की साफ - सफाई करते हैं. इसके अलावा कार्यालय अलमारी तथा फाइलों आदि को दीमक और कॉकरोच से बचाने के लिए पेस्ट कंट्रोल आदि करते हैं. यह व्यवस्था बीते छह वर्षों से लागू है. 

अब इसमें चूहों के चलते थोड़ा संशोधन किया जाएगा क्योंकि चूहों में अब अति कर दी है. अब तो चूहे फाइले ही नहीं कुर्सी-टेबल, रैक, लकड़ी के फर्नीचर और महंगे सोफ़े तक कुतर रहे हैं. चूहों द्वारा सबसे ज्यादा नुकसान लोक भवन के किया जा रहा है. 

इस भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दफ्तर है. मुख्य सचिव भी इसी भवन में बैठते हैं. इसके अलावा औद्योगिक विकास आयुक्त, प्रमुख सचिव गृह का कार्यालय भी इसी भवन में. कैबिनेट ही बैठक भी इसी भवन में होती है, इसके अलावा इस भवन में करीब एक हजार लोगों के बैठने का एक सभागार भी बना हुआ है. करीब 602 करोड़ रुपए से बनाए गए इस लोक भवन ही हर एक चीज कीमती है. 

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विशेष रुचि लेकर इस भवन को तैयार करवाया था और उन्होने यहां देश ही विख्यात कंपनी का फर्नीचर यहां के हर कमरे में लगवाया था. वर्तमान में उस कीमती फर्नीचर को चूहे फाइलों के साथ कुतर रहे हैं.  बताया जा रहा है कि सचिवालय की चारों भवनों में चूहों की संख्या इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि कई विभागों में अहम फाइलों को सुरक्षित रखना मुश्किल हो गया है. 

इसे देखते हुए अब सचिवालय प्रशासन ने हाउसकीपिंग और पेस्ट कंट्रोल के लिए होने वाले टेंडर के ‘स्कोप ऑफ वर्क’ में बदलाव करते हुए चूहा पकड़ने की शर्त जोड़ने का फैसला किया है, ताकि हाउसकीपिंग और पेस्ट कंट्रोल के साथ-साथ 'रेंटेंड कंट्रोल' भी किया जा सके. इसके लिए इसी माह जेम पोर्टल पर एक बिड जारी की जाएगी. 

इसके बाद जिस भी एजेंसी को काम मिलेगा, उसे लोकभवन के साथ ही विधानसभा मुख्य भवन, बापू भवन और शास्त्री भवन में दीमक, कॉकरोच की समस्या दूर करने के साथ ही चूहों को भी पकड़ना होगा. इस कार्य के लिए सरकार कितनी रकम करने की अनुमति देगी? इसका खुलासा अभी अधिकारी नहीं कर रहे हैं. इसका कहना है जल्दी ही यह भी तय कर दिया जाएगा.  

फिलहाल जब तक चूहा पकड़ने के लिए किसी एजेंसी का चयन नहीं होता है, तब तक के लिए सचिवालय प्रशासन विभाग ने भवनों की साफ-सफाई का कार्य करने वाले स्टाफ को निर्देश दिया है कि दफ्तरों में भोजन करने के बाद बचा खाना डस्टबिन में ना फेंका जाए. और हर दिन दफ्तर बंद होने के पहले डस्टबिन खाली कर उसमें फ्लोर क्लीनर का स्प्रे किया जाए.  

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप