लाइव न्यूज़ :

ईद पर छलका शिवपाल यादव का दर्द, अखिलेश की ओर है इशारा! बोले- 'हमने उसे चलना सिखाया..और वो हमें रौंदते चला गया'

By विनीत कुमार | Updated: May 3, 2022 14:22 IST

ईद के मौके पर बधाई देते हुए शिवपाल यादव और आजम खान ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। दोनों नेताओं के ट्वीट चर्चा में हैं। आजम खान पिछले दो साल से जेल में बंद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने ट्वीट कर जताया दर्द, आजम खान ने भी साधा अखिलेश यादव पर निशाना।हाल में शिवपाल यादव ने सीतापुर जेल में आजम खान से मुलाकात भी की थी।शिवपाल ने पिछले हफ्ते ये भी कहा था कि आजम खान के बाहर आने पर नया मोर्चा बनाने पर विचार करेंगे।

लखनऊ: ईद का त्योहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस मौके पर नेताओं की ओर से बधाइयों और मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी है पर सियासत के बाण भी छोड़े जा रहे हैं। ईद के मौके पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) प्रमुख शिवपाल यादव ने अभी अपने भतीजे और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने ईद की बधाई देते हुए ट्वीट किया जिसे चलना सिखाया वहीं उन्हें रौंद रहा है। 

आजम खान ने भी एक ट्वीट के जरिए अखिलेश पर निशाना साधा। हालांकि दोनों नेताओं के ट्वीट में अखिलेश का जिक्र नहीं है पर माना जा रहा है कि निशाने पर सपा अध्यक्ष ही हैं। हाल में शिवपाल यादव ने सीतापुर जेल में आजम खान से मुलाकात भी की थी।

शिवपाल यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कहा कि उन्होंने अपने सम्मान की परवाह किए बगैर 'उसे' संतुष्ट करने का प्रयास किया। शिवपाल ने लिखा, 'अपने सम्मान के न्यूनतम बिंदु पर जाकर मैंने उसे संतुष्ट करने का प्रयास किया! इसके बावजूद भी अगर नाराज हूं तो किस स्तर तक उसने हृदय को चोट दी होगी! हमने उसे चलना सिखाया.. और वो हमें रौंदते चला गया.. एक बार पुनः पुनर्गठन, आत्मविश्वास व सबके सहयोग की अप्रतिम शक्ति से ईद की मुबारकबाद।'

आजम खान का अखिलेश यादव पर निशाना

ईद के मौके पर आजम खान के हवाले से किया गया एक ट्वीट भी चर्चा में है। बेटे अब्दुल्ला आजम ने अपने ट्विटर हैंडल से आजम खान के हवाले से यह ट्वीट किया है। इसमें लिखा है, 'तू छोड़ रहा है, तो ख़ता इसमें तेरी क्या, हर शख़्स मेरा साथ, निभा भी नहीं सकता।'

बता दें कि जेल में बंद आजम खान अपनी उपेक्षा से नाराज हैं और उनके समर्थक खुलकर अखिलेश के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

दूसरी ओर शिवपाल और अखिलेश के बीच नाराजगी 2017 में ही सार्वजनिक हो गई थी। इसके बाद शिवपाल ने अपनी अलग पार्टी बना ली। हालांकि 2022 के यूपी चुनाव में शिवपाल अपने भतीजे अखिलेश के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए। कहा जाता है कि मुलायम के कहने पर शिवपाल इसके लिए तैयार हुए थे। जबकि शिवपाल 100 से अधिक सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके थे।

यूपी चुनाव-2022 के दौरान भी शिवपाल का दर्द कई बार झलकता रहा। दरअसल अखिलेश ने शिवपाल को केवल एक सीट चुनाव लड़ने के लिए दी थी और वह भी इस शर्त के साथ कि चुनाव चिह्न साइकिल होगा। चुनाव में सपा की हार के बाद अखिलेश और शिवपाल के बीच दूरी एक बार फिर बढ़ गई।

पिछले हफ्ते शिवपाल ने ये भी कहा था कि आजम खान के जेल से बाहर आने पर नया मोर्चा बनाने पर विचार करेंगे। रामपुर विधानसभा क्षेत्र से 10 बार के विधायक आजम खान विभिन्न मामलों में दो साल से अधिक समय से सीतापुर जेल में बंद हैं।

टॅग्स :शिवपाल यादवअखिलेश यादवआज़म खानउत्तर प्रदेश समाचारसमाजवादी पार्टीईद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?