लाइव न्यूज़ :

UP News: राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह तीन दिन के लिए घर में नजरबंद, जानें योगी सरकार ने क्यों किया...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2024 16:35 IST

UP News: कुंडा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजीत सिंह ने बताया कि राजा उदय प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ शेखपुर आशिक कुंडा में ‘आशूरा’ (मोहर्रम के महीने की 10 तारीख) को निकाले जाने वाले ताजिए के जुलूस के रास्ते में एक बंदर की बरसी को लेकर भंडारा आयोजित करना चाह रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देमोहर्रम का जुलूस बुधवार को निकाला जाएगा। उदय प्रताप सिंह की भदरी कोठी के मुख्य द्वार पर नज़रबंदी का नोटिस चस्पा दिया।पुत्र रघुराज प्रताप सिंह प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट से लगातार सात बार के विधायक हैं।

प्रतापगढ़ः प्रतापगढ़ जिला प्रशासन ने मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष और कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' के पिता उदय प्रताप सिंह को सोमवार को करीब तीन दिन के लिए उनके घर में नजरबंद कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने उनके करीब एक दर्जन समर्थकों को भी बुधवार रात नौ बजे तक के लिए नजरबंद किया है। मोहर्रम का जुलूस बुधवार को निकाला जाएगा। कुंडा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजीत सिंह ने बताया कि राजा उदय प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ शेखपुर आशिक कुंडा में ‘आशूरा’ (मोहर्रम के महीने की 10 तारीख) को निकाले जाने वाले ताजिए के जुलूस के रास्ते में एक बंदर की बरसी को लेकर भंडारा आयोजित करना चाह रहे थे।

इस बंदर की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी। सीओ ने बताया कि इस कारण एहतियात के तौर पर मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी संजीव रंजन के आदेश पर उप जिलाधिकारी (एसडीएम) भरत राम ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर उदय प्रताप सिंह की भदरी कोठी के मुख्य द्वार पर नज़रबंदी का नोटिस चस्पा दिया।

उन्होंने बताया कि इसी के साथ प्रशासन ने उदय प्रताप सिंह के करीब एक दर्जन समर्थकों के आवास पर भी नोटिस चस्पाया है और इन सब को 17 जुलाई की रात नौ बजे तक के लिए नज़रबंद किया गया है। सीओ ने बताया कि नजरबंद किए गए सभी लोगों के आवास पर पुलिस बल तैनात किया गया है, जो उनके हर क्रियाकलाप पर नजर रखेंगे।

उन्होंने बताया कि यह आदेश 17 जुलाई की रात नौ बजे तक प्रभावी रहेगा। उदय प्रताप सिंह भदरी की पूर्व रियासत के प्रमुख रहे हैं। उन्हें आज भी लोग ‘राजा साहब’ कहते हैं। उनके पुत्र रघुराज प्रताप सिंह प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट से लगातार सात बार के विधायक हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरघुराज प्रताप सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो