लाइव न्यूज़ :

UP News: बुलंदशहर में ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत, 43 अन्य घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2025 10:34 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। 

Open in App

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई और 43 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार देर रात दो बजे के बाद बुलंदशहर-अलीगढ़ सीमा पर अरनिया बाईपास के पास उस समय हुई जब एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई। सिंह ने बताया, ‘‘ट्रैक्टर-ट्रॉली में 61 लोग सवार थे, जो कासगंज जिले के रफातपुर गांव से राजस्थान के जाहर पीर में तीर्थयात्रा के लिए जा रहे थे।’’ 

उन्होंने बताया कि घायलों को एक निजी अस्पताल सहित कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने कहा, ‘‘इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 43 अन्य का उपचार किया जा रहा है। इनमें से तीन घायलों को वेंटिलेटर पर रखा गया है।’’ पुलिस ने बताया कि 10 यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं। घायलों में से 10 को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज, 10 को बुलंदशहर जिला अस्पताल और 23 को खुर्जा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान ट्रैक्टर चालक ईयू बाबू (40), रामबेटी (65), चांदनी (12), घनीराम (40), मोक्षी (40), शिवांश (6), योगेश (50) और विनोद (45) के रूप में हुई है। ये सभी कासगंज जिले के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि 43 घायलों में से 12 की उम्र 18 वर्ष से कम है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

जिलाधिकारी श्रुति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया और बाद में अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने बताया कि हरियाणा में पंजीकृत ट्रक को जब्त कर लिया गया है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

मुख्यमंत्री कार्यालय ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बुलंदशहर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक-संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

पोस्ट में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।’’ 

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी घायलों के समुचित उपचार का व्यय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। 

एजेंसी इनपुट 

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए