लाइव न्यूज़ :

UP News: यूपी में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस, अजय राय ने कहा

By राजेंद्र कुमार | Updated: January 13, 2025 19:13 IST

प्रदेश कांग्रेस के यह दोनों सीनियर नेता बीते सात दिनों से पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए हुए मंथन का निचोड़ बताने के लिए मीडियाकर्मियों से सोमवार को मिले।

Open in App

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बीते लोकसभा चुनावों में मिली सफलता से उत्साहित कांग्रेस नेता अब प्रदेश में कांग्रेस के संगठन को गांव-गांव में मजबूत करेंगे। इसके लिए पांच स्तरीय संगठन का निर्माण किया जाएगा। प्रदेश, मंडल, जिला, ब्लॉक, बूथ स्तर यह गठन होगा और अगले साल यानी वर्ष 2026 में हर पंचायत पर होने वाले चुनाव कांग्रेस स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस प्रदेश संगठन के नेता महाकुंभ में स्नान करने जाएंगे। 

कांग्रेस के महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने यहां पत्रकारों स वार्ता करते हुए यह दावा किया। प्रदेश कांग्रेस के यह दोनों सीनियर नेता बीते सात दिनों से पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए हुए मंथन का निचोड़ बताने के लिए मीडियाकर्मियों से सोमवार को मिले। इस दौरान उन्होने बताया, उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को गांव-गांव में मजबूती के साथ खड़ा करने के लिए बीते सात दिनों में पार्टी के 6280 नेताओं से चर्चा कर उनके विचारों को जाना गया।

इसके अलावा बीते 25 वर्षों से सक्रिय और संगठन से जुड़े हुए लोगों के साथ भी बैठक कर पार्टी संगठन को मजबूत करने के बाद उनके सुझाव जाने गए। इतना मंथन करने के बाद जो निष्कर्ष निकला उसे लेकर अविनाश पांडे ने कहा कि राज्य में पांच स्तरीय संगठन का निर्माण करने के लिए कई फैसले लिए गए हैं, जिसके चलते प्रदेश, मंडल, जिला, ब्लॉक, बूथ स्तर पार्टी संगठन का गठन होगा। जिला स्तर पर समन्वय समिति बनाई जाएगी।

इस समिति में पार्टी के शीर्ष से लेकर स्थानीय नेता होंगे और प्रदेश के नेता इसमें समन्वय करेंगे। पार्टी संगठन को मजबूत करने को लेकर अपनी इस योजना के बारे में बताते हुए अविनाश पांडेय ने यह दावा किया कि लोकसभा चुनावों में जिस तरह से कांग्रेस को सफलता मिली उससे यह जाहिर हो गया है कि प्रदेश के लोग कांग्रेस को पसंद करते हैं, जनता चाहती है कि कांग्रेस नेतृत्व करें। ऐसे में भावनाओं का आदर करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत कर पंचायत स्तर के हर चुनाव को कांग्रेस अकेले लड़ेगी. और कांग्रेस अतीत की नींव पर भविष्य का निर्माण करेगी।

कुंभ में हम सभी डुबकी लगाएंगे : अजय राय 

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रयागराज को लेकर योगी सरकार में बड़ी बातें कही जा रही हैं, जबकि गंगा पुत्र निषाद लोगों को प्रयागराज में गंगा से हटा दिया गया है। बनारस में भी यही किया गया। गुजरात की बोट वालों को प्रयागराज और बनारस में काम और ठेका दिया गया है। कांग्रेस बोट वालों का साथ देगी और प्रयागराज में कांग्रेस नेता संगम में स्नान करने जाएंगे। मेला क्षेत्र में कांग्रेस सेवादल का शिविर लगा है, जल्दी ही हम लोगो वहाँ जाएंगे। अजय राज ने यह भी कहा कि मिल्कीपुर सीट पर हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को कांग्रेस समर्थन करेगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए