लाइव न्यूज़ :

UP: BJP नेता और राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने दिया इस्तीफा? कई दिनों से इस कारण बताए जा रहे नाराज, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: July 20, 2022 12:36 IST

ऐसे में यूपी कैबिनेट की बैठक में शामिल नहीं होने मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा उनसे संपर्क साधने की कोशिश की गई थी, लेकिन उनका फोन स्वीच ऑफ जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के राज्य मंत्री और बीजेपी नेता दिनेश खटीक नाराज चल रहे है। ऐसे में वे इस्तीफा भी दे सकते है, यह अटकलें भी काफी तेज है।बताया जा रहा है कि वह कुछ बातों से कई दिनों से नाराज चल रहे है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और भाजपा नेता दिनेश खटीक (Dinesh Khatik) के इस्तीफे की देने की अटकलें लगाई जा रही है। एबीपी की एक खबर के अनुसार, ऐसा दावा किया जा रहा है कि वह पार्टी में रहकर खुश नहीं है और कुछ बातों को लेकर वह नाराज चल रहे है। 

ऐसे में मंगलवार को हुए यूपी कैबिनेट की बैठक में भी भाजपा नेता दिखाई नहीं दिए थे। बताया जा रहा है कि इससे पहले इस मामले में दिनेश खटीक ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिख चुके है। 

गौरतलब है कि दिनेश खटीक राज्य के हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं और उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति विभाग में राज्य मंत्री भी हैं। 

सूत्रों के अनुसार, दिनेश खटीक जब मंगलवार को यूपी कैबिनेट की बैठक शामिल नहीं हुए तो मुख्यमंत्री कार्यालय ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की थी। लेकिन इस दौरान उनका फोन बन्द जा रहा था। 

क्या है पूरा मामला

खबर के मुताबिक, बीजेपी नेता दिनेश खटीक काम के बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे है। आपको बता दें कि दिनेश खटीक कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ जलशक्ति विभाग के कामकाज को संभालते है। ऐसे में वे इस बात से भी नाराज चल रहे है कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते है और उनका कहा मानते नहीं है। हालांकि उन्होंने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन यह अटकलें बहुत ही तेज है कि नाराज चल रहे दिनेश खटीक अपना इस्तीफा दे सकते है। 

किस कारण चल रहे है नाराज

खबर के अनुसार, इस मामले में ऐसा दावा किया जा रहा है कि हाल ही में विभाग में हुए कुछ तबादलों को लेकर तनातनी हुई थी जिसमें दिनेश खटीक का यह कहना था कि उनकी बात नहीं मानी जा रही है। 

वहीं यह भी कहा जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक मामले को थाने ले जाने के बाद उन्होंने वहां इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने को कोशिश की थी, लेकिन पुलिस द्वारा उनकी बात नहीं माने गई और दूसरे पक्ष की शिकायत को दर्ज किया गया था। 

ऐसे में इन सब बातों को देख कर सूत्रों के हवाले से यह कहा जा रहा है वह इन सब बातों से नाराज चल रहे है, ऐसे में इस्तीफा भी दे सकते है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई पुष्टी नहीं हुई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBJPयोगी आदित्यनाथSwatantra Dev SinghPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो