लाइव न्यूज़ :

UP News: अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को दिया नए साल का टास्क

By राजेंद्र कुमार | Updated: January 3, 2025 19:05 IST

भाजपा का एजेंडा ही समाज को लड़ाना है। नए वर्ष में भी नफरत फैलाने का काम शुरू कर दिया है। प्रदेश में भाजपा सरकार में रहते युवा पीढ़ी का कोई भविष्य नहीं है और  भाजपा के कारण नया वर्ष भी अंधकारमय रहेगा। 

Open in App

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दलित और पिछड़े समाज को अपने पाले के करने की चल रही सियासत के बीच शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अखिलेश यादव ने योगी सरकार और भारतीय जनता पार्टी को अपने निशाने पर लिया। यहां सपा मुख्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं और नेताओं को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा को समाज में नफरत फैलाने वाली पार्टी बता दिया। अखिलेश का कहना है कि प्रदेश की योगी सरकार और भाजपा समाज में नफरत फैलाती है। आर्थिक विषमता पैदा करती है। असमानता में वृद्धि करती है। भाजपा का एजेंडा ही समाज को लड़ाना है। नए वर्ष में भी नफरत फैलाने का काम शुरू कर दिया है। प्रदेश में भाजपा सरकार में रहते युवा पीढ़ी का कोई भविष्य नहीं है और  भाजपा के कारण नया वर्ष भी अंधकारमय रहेगा। 

भाजपा पीडीए  के साथ करती है भेदभाव : सपा मुख्यालय में जब अखिलेश यादव ने यह कहा तो सपा नेता और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव जिंदाबाद का नारा लगाकर उनका समर्थन किया। यह देख सुन अखिलेश यादव जोश में आए और बोले दुनिया जब आगे बढ़ रही है, तब भाजपा अपनी नीतियों से समाज को पीछे धकेल रही है। सत्ता का दुरुपयोग करते हुए सरकार लोगों को भयभीत कर रही है। वास्तव में भाजपा विचार शून्य पार्टी है, इसके पास भविष्य के लिए कोई कार्य योजना नहीं है। 

उन्होंने कहा, यूपी में भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। शिक्षण संस्थाओं में अराजकता का माहौल बना दिया है और संविधान के साथ खिलवाड़ की जा रही हैं। यह दावा करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को योगी सरकार और भाजपा के इन कृत्यों को जनता को बताना होगा। यह भी बताना होगा कि भाजपा पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों) के साथ भेदभाव करती है। 

पार्टी नेताओं को दिया टास्क : पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को नए साल का यह टास्क देते हुए अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी और नम्बर एक की पार्टी है। पार्टी के कार्यकर्ता जीवंत हैं और पार्टी के सिद्धांत सर्वश्रेष्ठ हैं। पार्टी का नेतृत्व बेदाग है। ऐसे में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को अनुशासन में रहकर एक दूसरे का सम्मान करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करना है और नए साल किसानों, नौजवानों और व्यापारियों के बीच पीडीए के एजेंडा को लेकर जाना है। लोगों को बताना है कि पीडीए का एजेंडा कैसे लोगों के जीवन में खुशहाली लाएगा। 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा का लक्ष्य जनता के बीच असमानता फैलाने में जुटी सपा को हटा कर सूबे की सत्ता पर काबिज होना है। 

अखिलेश ने कहा है, समाजवादी पार्टी पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। लोकसभा चुनावों में जनता ने समाजवादी पार्टी को प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनाकर यह संदेश दिया है। इसलिए पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता जनता को बताएं कि समाजवादी पार्टी संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही है और सपा ही पीडीए को अधिकार और सम्मान दिलाने के साथ सामाजिक न्याय के लिए कृत संकल्पित है। भाजपा पीडीए के लोगों को धोखा देने में जुटी है। 

टॅग्स :अखिलेश यादवBJPउत्तर प्रदेश समाचारसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"