लाइव न्यूज़ :

UP News: यूपी में हाई टेंशन वायर के नीचे बने 8300 स्कूल, योगी सरकार ने वायर को हटाने का फैसला किया

By राजेंद्र कुमार | Updated: August 8, 2025 17:25 IST

इस विवाद में उलझने के बजाए योगी सरकार ने इन 8300 परिषदीय स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन वायर को हटाने का फैसला किया हैं. स्कूलों के ऊपर से हाई टेंशन वायर हटाने के लिए 80 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत भी कर दिया गया है.

Open in App

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में छोटे-छोटे बच्चे 8300 परिषदीय स्कूलों में जानजोखिम में डालकर पढ़ाई करते हैं. इसकी वजह है उक्त स्कूलों का हाईटेंशन वायर के नीचे बना होना. इन हाईटेंशन वायर में 400 से 800 केवी तक का करंट होता है. जिसके चलते हर वक्त इन स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक और पढ़ने वाले बच्चे  दोनों ही भय के माहौल में दिन भर पढ़ाई करते थे. 

अब यह स्कूल हाईटेंशन वायर के नीचे बनाए गए थे या स्कूल बनाए जाने के बाद ऊर्जा विभाग के बड़े विद्वान इजीनियरों ने हाईटेंशन वायर उसके ऊपर से गुजारी. और यह स्कूल शिक्षा विभाग या ऊर्जा विभाग के किन अफसरों के लापरवाही से बनाए गए. 

अब इस विवाद में उलझने के बजाए योगी सरकार ने इन 8300 परिषदीय स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन वायर को हटाने का फैसला किया हैं. स्कूलों के ऊपर से हाई टेंशन वायर हटाने के लिए 80 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत भी कर दिया गया है.

जाहिर है कि अब इन स्कूलों से हाई टेंशन वायर हट जाएंगे. यह होगा पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल के प्रयास के चलते. आशीष गोयल के अनुसार, हाई टेंशन वायर के नीचे स्कूल होना उनके लिए आश्चर्य जनक था. टेंशन वायर 400 से 800 केवी तक का करंट होता है और खराब मौसम में तार के टूटने के तमाम लोग दुर्घटना का शिकार होते है. 

पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष के अध्यक्ष के रूप में ऐसे तमाम मामले उनके सामने आते हैं. इसलिए जब बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने 8300 परिषदीय स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन वायर को हटाने का प्रस्ताव उनको भेजा तो उन्होंने इसके लिए विभाग के इंजीनियरों से चर्चा की. यह पता किया कि कैसे इन स्कूलों के ऊपर से हाई टेंशन वायर गुजारे जाने का फैसला लिया गया. 

इस पर विभागीय अफसरों ने उन्हे बताया कि यह स्कूल कई साल पहले बनाए गए थे और किन परिस्थियों में उनके ऊपर से हाई टेंशन वायर गुजारे गए इसका रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है. ऐसे में आशीष गोयल ने पुराने पुराने प्रकरण की खोजबीन कराने के बजाय स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन हटाने पर ध्यान केंद्रित किया. 

आनन फानन में  8300 परिषदीय स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन वायर को हटाने की कार्ययोजना बनी और इसके लिए 80 करोड़ रुपए का बजट ऊर्जा विभाग ने स्वीकृत किया.

तीन माह में पूरा होगा कार्य :

आशीष गोयल के अनुसार, 8300 परिषदीय स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन वायर को हटाने के लिए जिलों में डीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है. यह कमेटी स्कूलों का निरीक्षण कर उनके ऊपर से हाई टेंशन वायर हटाने की कार्रवाई का दिन और समय तय करेंगी. 

हाई टेंशन वायर को हटाने का कार्य यथासंभव स्कूलों की छुट्टी के समय कराया जाएगा. यदि जरूरत पड़ेगी तो स्कूलों में कुछ समय के लिए अवकाश भी किया जा सकता है. आशीष गोयल के अनुसार तीन माह के भीतर यह कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है.

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए