लाइव न्यूज़ :

UP New District: उत्तर प्रदेश में 75 नहीं 76 जिला?, योगी सरकार ने जारी किया अधिसूचना, जानें क्या है नाम...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2024 12:40 IST

UP New District: जनपद में चार तहसील सदर, सोरांव, फूलपुर और करछना के 66 ग्राम तथा संपूर्ण परेड क्षेत्र को शामिल किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजनपद में संपूर्ण परेड ग्राउंड के साथ ही कई राजस्व गांवों को शामिल किया गया है।जिला एक दिसंबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक अस्तित्व में रहेगा।मेलाधिकारी के पास कार्यकारी मजिस्ट्रेट, जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी के अधिकार होंगे।

प्रयागराजः पूरे भारत में उत्तर प्रदेश संभवतः इकलौता ऐसा प्रदेश है जहां कुम्भ और महाकुम्भ मेले के आयोजन के लिए एक अलग जनपद का सृजन होता है और वह भी केवल मेला अवधि के लिए। शासन ने प्रयागराज महाकुम्भ के लिए प्रदेश के 76वें जिले की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रयागराज के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने शासन के निर्देश पर मेले के आयोजन के लिए महाकुम्भ मेला जनपद की अधिसूचना रविवार को जारी कर दी। इस जनपद में संपूर्ण परेड ग्राउंड के साथ ही कई राजस्व गांवों को शामिल किया गया है।

अधिसूचना के मुताबिक, नए जनपद में चार तहसील सदर, सोरांव, फूलपुर और करछना के 66 ग्राम तथा संपूर्ण परेड क्षेत्र को शामिल किया गया है। जनपद के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी मेलाधिकारी विजय किरन आनंद को दी गई है। यह जिला एक दिसंबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक अस्तित्व में रहेगा।

राज्य सरकार ने महाकुम्भ की व्यापक तैयारियों के मद्देनजर मेलाधिकारी के पद पर विजय किरन आनंद और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर राजेश द्विवेदी की नियुक्ति पहले ही कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक, मेलाधिकारी के पास कार्यकारी मजिस्ट्रेट, जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी के अधिकार होंगे।

महाकुम्भ मेला जनपद में तीन अपर जिलाधिकारी, 28 उप जिलाधिकारी, एक तहसीलदार और 24 नायब तहसीलदार होंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (कुम्भ) राजेश द्विवेदी ने बताया कि इस पूरे जनपद में 56 थाने, 155 पुलिस चौकियां, एक साइबर सेल थाना, एक महिला थाना और तीन जल पुलिस थाने होंगे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकुम्भ मेलाप्रयागराजयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार