लाइव न्यूज़ :

UP Nagar Nikay Chunav 2023: नगरीय निकाय चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी सुभासपा, ओम प्रकाश राजभर ने महापौर चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की घोषणा की, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2023 16:49 IST

UP Nagar Nikay Chunav 2023:सुभासपा ने अलका पांडेय को लखनऊ से, महेश प्रजापति को प्रयागराज से, दयाराम भार्गव को गाजियाबाद से, रमेश राजभर को कानपुर से और नंद तिवारी को वाराणसी से उम्मीदवार बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहापौर पद के चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।सुभासपा पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों के कुछ महीनों बाद सपा से अलग हो गई थी। 17 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से छह सीटों पर उसे जीत हासिल हुई थी।

UP Nagar Nikay Chunav 2023: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य में होने वाले आगामी नगरीय निकाय चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी। राजभर ने पांच नगर निगमों के लिए महापौर चुनाव के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी की।

 

उन्होंने लखनऊ में कहा, “हमारी पार्टी आगामी नगरीय निकाय चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी। पहले चरण में पार्टी ने महापौर पद के चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।” राजभर ने बताया कि सुभासपा ने अलका पांडेय को लखनऊ से, महेश प्रजापति को प्रयागराज से, दयाराम भार्गव को गाजियाबाद से, रमेश राजभर को कानपुर से और नंद तिवारी को वाराणसी से उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा, उन्होंने यह भी घोषणा की कि सुभासपा 117 नगर पंचायतों और 87 नगर पालिकाओं में चुनाव लड़ेगी। राजभर ने कहा, “नगरीय निकाय चुनाव के लिए अन्य उम्मीदवारों के नामों की घोषणा आने वाले दिनों में की जाएगी। पार्टी चुनाव में जातिगत जनगणना, घरेलू बिजली बिल में छूट और जनता को अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का मुद्दा उठाएगी।”

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में नगरीय निकायों के चुनाव की अधिसूचना जारी करते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने रविवार को पत्रकारों को बताया था कि चुनाव दो चरणों में चार मई तथा 11 मई को होगा, जबकि मतों की गिनती 13 मई को की जाएगी। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) की सहयोगी रह चुकी सुभासपा पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों के कुछ महीनों बाद सपा से अलग हो गई थी।

सुभासपा ने 2022 में उत्तर प्रदेश की 17 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से छह सीटों पर उसे जीत हासिल हुई थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन किया था, लेकिन दोनों दलों की राहें कुछ साल बाद जुदा हो गई थीं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊओम प्रकाश राजभरसमाजवादी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण